• Home
  • Spirituality
  • स्वामी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा की पूंजी
Image

स्वामी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा की पूंजी

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ दक्षिण जिले की कैंट नगर इकाई के राष्ट्रीय कलामंच आयाम द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर यूथोपिया 2.0 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं वैचारिक रूप से सशक्त मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत रैंप वॉक, गायन, नृत्य तथा वेस्ट टू वंडर प्रदर्शनी जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सह मंत्री/राष्ट्रीय कलामंच के राष्ट्रीय रंगमंच सदस्य कु. कुसुम कनौजिया विशिष्ट अतिथि के रूप में सांस्कृतिक क्लब के सदस्य प्रो. सोमित कुमार, प्रो. शिवाली, कार्यक्रम आयोजक / जिला संयोजक कु. अंशिका सिंह एवं नगर मंत्री कु. माधुरी तिवारी की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रांत सह मंत्री एवं राष्ट्रीय कलामंच राष्ट्रीय थिएटर सदस्य कु. कुसुम कनौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा की पूंजी है। प्रत्येक युवा को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। स्वामी जी का संदेश — ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए’ — आज भी उतना ही प्रासंगिक है। इसलिए हम सभी युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर, मन को एकाग्रचित कर पूरे समर्पण के साथ उसकी ओर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांस्कृतिक क्लब के सदस्य प्रो. सोमित कुमार जी, प्रो. शिवाली जी, जिला संयोजक कु. अंशिका सिंह जी एवं नगर मंत्री कु. माधुरी तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की आयोजक एवं जिला संयोजक कु. अंशिका सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यूथोपिया कार्यक्रम का आयोजन पिछले वर्ष भी किया गया था और इस वर्ष यूथोपिया 2.0 के माध्यम से इसे और अधिक व्यापक रूप दिया गया है।

उन्होंने युथोपिया सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सोच है,
जहाँ युवा अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए, आधुनिकता के साथ खुद को अभिव्यक्त कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही रहा है कि आज का युवा मॉडर्न बनने के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को नए और क्रिएटिव तरीके से प्रस्तुत करे और आशा व्यक्त की कि यह कार्यक्रम निरंतर ऐसे आगे बढ़ता रहेगा तथा राष्ट्रीय कलामंच के माध्यम से रचनात्मक छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सशक्त मंच मिलता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सभी विद्यार्थी के साथ मिलकर ऐसे सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
नगर मंत्री कु.माधुरी तिवारी ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद दिया

इस अवसर पर महानगर कार्य संयोजक सिद्धांत सिंह,कार्यक्रम संयोजक संयोजक / नगर सह मंत्री देव राज कृष्ण, अविनाश कुशवाहा, अमृता सिंह, शिवम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के वातावरण में विद्यार्थीओ पुरस्कार से सम्मानित करके हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

Releated Posts

धार्मिक स्थलों के लिये निःशुल्क सोलर का प्रस्ताव रखा एचआईक्यू ने

LV-News/लखनऊ। एच. आई क्यु. ग्रुप आफ कम्पनीज़ की समाजिक बिंग खिदमत फाउन्डेशन ने सभी धर्मो से सम्बन्धित धार्मिक…

हनुमान मंदिर के शिखर पर लहराया भगवा ध्वज

लखनऊ वार्ता – न्यूज अयोध्या। चैत्र पूर्णिमा व हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रामनगरी में भक्ति और…

गौतम अडानी ने परिवार के साथ रामलला के किए दर्शन

बलराम सिंह अयोध्या।  गुरूवार को मशहूर उद्योगपति व अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रामनगरी अयोध्या पहुंचकर…

अयोध्या में चैत्र नवरात्रि पर श्रीराम यंत्र की स्थापना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया दर्शन-पूजन

Rita Prajapatiअयोध्या/लखनऊ, चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस और सनातन नव संवत्सर (विक्रम संवत्-2083) के पावन अवसर पर द्रौपदी मुर्मु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top