• Home
  • Spirituality
  • हनुमान मंदिर के शिखर पर लहराया भगवा ध्वज
Image

हनुमान मंदिर के शिखर पर लहराया भगवा ध्वज

लखनऊ वार्ता – न्यूज

अयोध्या। चैत्र पूर्णिमा व हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रामनगरी में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ भगवा ध्वज फहराया गया। इसी के साथ चैत्र माह की हनुमान जयंती अयोध्या के इतिहास में स्वर्णिम तिथि बन गई। जैसे ही ध्वज आकाश में लहराया, पूरा परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार और बाद में संगठन प्रमुख रहे जयभान सिंह पवैया (मध्य प्रदेश), प्रकाश शर्मा (कानपुर) और सुरेंद्र जैन (दिल्ली) ने संयुक्त रूप से हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में परकोटे के दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित हनुमान मंदिर पर ध्वज आरोहण ध्रुव व वृद्धि योग में किया गया। करीब 34 वर्षों बाद ऐसा दृश्य देखने को मिला, जब पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार सहित बजरंग दल के पदाधिकारी एक साथ राम मंदिर परिसर में जुटे। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भावनाओं, स्मृतियों और संघर्ष की यात्रा का प्रतीक बन गया। ध्वजारोहण के समय उपस्थित लगभग 50 साधु-संतों के चेहरे पर एक अलग ही तेज दिखाई दे रहा था। कई संतों की आंखें नम थीं, मानो वर्षों की प्रतीक्षा आज पूरी हो गई हो। मंत्रोच्चार के बीच जब ध्वज ऊपर उठ रहा था, तो संतगण ध्यानमग्न मुद्रा में खड़े होकर इस ऐतिहासिक क्षण को आत्मसात कर रहे थे। कुछ संतों ने हाथ जोड़कर आकाश की ओर देखा, तो कुछ ने ’’बजरंगबली’’ की जय का उद्घोष करते हुए वातावरण को और भी ऊर्जावान बना दिया। बजरंग दल के पदाधिकारियों का जोश देखते ही बन रहा था। कंधे पर केसरिया पटका, हाथों में ध्वज और चेहरे पर गर्व, हर एक कार्यकर्ता खुद को इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा मान रहा था। करीब 200 विशिष्ट अतिथि इस आयोजन के साक्षी बने और पूरे कार्यक्रम को अनुशासन और श्रद्धा के साथ देखा। कार्यक्रम में महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत डॉ. भरत दास, जगद्गुरु श्रीधराचार्य, जगद्गुरु राघवाचार्य, महंत डॉ. महेश दास, जगद्गुरु अनंताचार्य, हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास, ज्योतिषाचार्य आचार्य राकेश तिवारी सहित राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, गोपाल राव, शरद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विनय कटियार ने ध्वजारोहण के बाद कहा कि भारतीय संस्कृति का यशगान हो रहा है और यही होना चाहिए। उन्होंने हनुमान मंदिर के शिखर पर हुए ध्वजारोहण को अत्यंत सफल और भव्य बताया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करते हैं। काशी और मथुरा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले हमें टिकट दिलाइए, फिर हम बताएंगे।

Releated Posts

धार्मिक स्थलों के लिये निःशुल्क सोलर का प्रस्ताव रखा एचआईक्यू ने

LV-News/लखनऊ। एच. आई क्यु. ग्रुप आफ कम्पनीज़ की समाजिक बिंग खिदमत फाउन्डेशन ने सभी धर्मो से सम्बन्धित धार्मिक…

गौतम अडानी ने परिवार के साथ रामलला के किए दर्शन

बलराम सिंह अयोध्या।  गुरूवार को मशहूर उद्योगपति व अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रामनगरी अयोध्या पहुंचकर…

अयोध्या में चैत्र नवरात्रि पर श्रीराम यंत्र की स्थापना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया दर्शन-पूजन

Rita Prajapatiअयोध्या/लखनऊ, चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस और सनातन नव संवत्सर (विक्रम संवत्-2083) के पावन अवसर पर द्रौपदी मुर्मु…

श्रीमद्भागवत में केवल भगवान ही प्रतिपाद्य : ज्ञानचंद द्विवेदी

Akhilendra prata Singhगोसाईंगंज-अयोध्या। अयोध्या जनपद के राजेपुर में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास पर चल रही सात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top