• Home
  • State News
  • घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक
Image

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति

मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित किया। इस कैंप में सात पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से लगभग 10 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। यह ऋण किसानों को केवल तीन फीसदी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया गया है।बैंक के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने लाभार्थी किसानों को ऋण के चेक प्रदान किए। उन्होंने बताया कि केसीसी ऋण पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किसानों से महज तीन फीसदी ब्याज लिया जाएगा। इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए आर्थिक राहत मिलेगी। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहकारिता विभाग किसानों को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य किसानों को कम ब्याज पर ऋण देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। उन्होंने किसानों से सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि बैंक केसीसी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बना रहा है।कैंप में ऋण प्राप्त करने वाले किसानों में शिव प्रसाद सिंह, फूलचंद, हरिश्चंद्र प्रजापति, शिवाजी सिंह, उषा, हरिकृष्ण शामिल थे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

बाढ़ से काशी में बढ़ीं मुश्किलें: घाटों पर भरा पानी, नाव से अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव

LV-News गंगा का जलस्तर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। गंगा खतरे के निशान को छूने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top