LV-News/लखनऊ। एच. आई क्यु. ग्रुप आफ कम्पनीज़ की समाजिक बिंग खिदमत फाउन्डेशन ने सभी धर्मो से सम्बन्धित धार्मिक स्थलों पर बिजली आपूर्ति हेतु निःशुल्क सोलर प्लांट लगाने का एक प्रोजेक्ट / प्रोपज़ल प्रदेश सरकार को भेजने का निर्णय लिया है। एच आई क्यु कम्पनी के डायरेक्टर कैफ़ इजलाल ने बताया कि प्रदेश में सभी धर्मों से सम्बन्धित धार्मिक स्थलों पर उनकी प्रबन्ध समीति की इच्छा और अनुमति से उनकी कम्पनी नियमानुसार अपने निःशुल्क खर्चे पर सोलर प्लांट लगायेगी।
कैफ इजलाल ने बताया उनकी कम्पनी एचआईक्यु ने सोलर प्लांट से सम्बन्धित प्रोजेक्ट /प्रोपोजल तैयार किया है जिसको शीघ्र ही मंजूरी के लिये प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार अनुमति देती है तो नियमानुसार सभी धर्मो से सम्बन्धित धार्मिक स्थलों जैसे मन्दिर मस्जिद, गुरुद्वारे एवं चर्च आदि में वहां की प्रबन्ध समीति की इच्छा और अनुमति से निःशुल्क सोलर प्लांट लगाया जाएगा।
कैफ इजलाल ने कहा कि सोलर प्लांट से धार्मिक स्थल की बिजली आपूर्ति तो पूर्ण रूप से निशुल्क होगी ही साथ दूसरे जरूरतमंद नागरिकों को भी बिजली विक्रय की जा सकेगी जिससे धार्मिक स्थल की आय में इजाफा होगा। उन्होंने कहा उस आयु से धार्मिक स्थलों की अन्य आवश्यक्ताओं को पूर्ण किया जा सकेगा।

धार्मिक स्थलों के लिये निःशुल्क सोलर का प्रस्ताव रखा एचआईक्यू ने
Releated Posts
भजन संध्या में गूंजे भक्ति और श्रद्धा के स्वर
LV-News लखनऊ। आज एम.जी.मार्ग स्थित विश्वेश्वरैया आडोटोरियम में पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति…
अश्वमेघ धर्म ध्वज यात्रा” का हुआ भव्य शंखनाद
लखनऊ, होटल आरिफ कैसल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह कॉन्फ्रेंस अश्वमेध धर्म ध्वजा यात्रा के संबंध…
हनुमान मंदिर के शिखर पर लहराया भगवा ध्वज
लखनऊ वार्ता – न्यूज अयोध्या। चैत्र पूर्णिमा व हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रामनगरी में भक्ति और…
गौतम अडानी ने परिवार के साथ रामलला के किए दर्शन
बलराम सिंह अयोध्या। गुरूवार को मशहूर उद्योगपति व अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रामनगरी अयोध्या पहुंचकर…



















