• Home
  • Spirituality
  • जया एकादशी 2026: इस दिन है जया एकादशी, भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
Image

जया एकादशी 2026: इस दिन है जया एकादशी, भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल

जया एकादशी 2026: जया एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. हर साल यह पर्व माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष जया एकादशी व्रत 29 जनवरी 2026 को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जो भी भक्त विधि-विधान के साथ सभी नियमों का पालन करते हुए भगवान नारायण की पूजा करता है और व्रत रखता है, उसके जीवन के कष्टों का नाश होता है, मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. वहीं यदि इस दिन पूजा-व्रत में कोई गलती की जाए, तो फल की प्राप्ति नहीं होती और घर में नकारात्मकता आने की संभावना भी रहती है.

जया एकादशी के दिन क्या करें?

  • जया एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए.
  • इस दिन केवल सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए.
  • शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ घर की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. साफ-सुथरा घर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है.
  • इस दिन रात्रि जागरण कर भजन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है.
  • जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी होता है.

जया एकादशी के दिन क्या नहीं करें?

  • जया एकादशी के दिन अधिक सोना अशुभ माना जाता है.
  • इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए.
  • जया एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित होता है.
  • इस दिन नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए.
  • इस दिन क्रोध, अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही किसी से झगड़ा करना चाहिए.

Releated Posts

भजन संध्या में गूंजे भक्ति और श्रद्धा के स्वर

LV-News लखनऊ। आज एम.जी.मार्ग स्थित विश्वेश्वरैया आडोटोरियम में पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति…

अश्वमेघ धर्म ध्वज यात्रा” का हुआ भव्य शंखनाद

लखनऊ, होटल आरिफ कैसल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह कॉन्फ्रेंस अश्वमेध धर्म ध्वजा यात्रा के संबंध…

धार्मिक स्थलों के लिये निःशुल्क सोलर का प्रस्ताव रखा एचआईक्यू ने

LV-News/लखनऊ। एच. आई क्यु. ग्रुप आफ कम्पनीज़ की समाजिक बिंग खिदमत फाउन्डेशन ने सभी धर्मो से सम्बन्धित धार्मिक…

हनुमान मंदिर के शिखर पर लहराया भगवा ध्वज

लखनऊ वार्ता – न्यूज अयोध्या। चैत्र पूर्णिमा व हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रामनगरी में भक्ति और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top