• Home
  • State News
  • DDU में नई किताब का आगाज: युवा लेखक की ‘हैंडबुक ऑन लेबर’ का विमोचन, लेबर लॉ को समझना होगा अब आसान।

DDU में नई किताब का आगाज: युवा लेखक की ‘हैंडबुक ऑन लेबर’ का विमोचन, लेबर लॉ को समझना होगा अब आसान।

Raj Saxena

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सोमवार को “हैंडबुक ऑन लेबर: इमर्जिंग चैलेंजेज, रियलिटीज एंड फ्यूचर” और “मीडिया एंड टेलीकम्युनिकेशन: लीगल प्रिंसिपल्स फॉर द डिजिटल ऐज” किताब का विमोचन किया।हैंडबुक का संपादन डॉ. वंदना सिंह, जूही दुबे और देव धर दुबे ने किया है। जबकि प्रकाशन इंटीग्रिटी एजुकेशन इंडिया की ओर से किया गया है। खास बात यह कि इस किताब की प्रस्तावना कुलपति प्रो. पूनम ने ही लिखी है।वहीं मीडिया एंड टेलीकम्युनिकेशन का संपादन लॉ शोधकर्ता देव धर दुबे ने किया है।लेबर से जुड़े मुद्दे पर शोध की आवश्यकता बढ़ी- कुलपति इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में श्रम से जुड़े मुद्दों पर गंभीर शोध और सार्थक विमर्श की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। आर्थिक परिवर्तन, तकनीकी प्रगति और बदलते कार्य-परिवेश के कारण श्रमिकों के अधिकारों और उनके कल्याण से जुड़े प्रश्न लगातार नए रूप में सामने आ रहे हैं।किताब के संपादकों ने बताया कि यह हैंडबुक भारत में श्रम कानूनों और नीतियों के सामने मौजूद उभरती चुनौतियों, जमीनी वास्तविकताओं और भविष्य की संभावनाओं का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है।

किताब में श्रम कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार संबंधों और तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था में श्रमिकों को प्रभावित करने वाले विकसित होते कानूनी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्वानों के विचारों को शामिल किया गया है।डॉ. वंदना सिंह ने कहा कि यह पुस्तक श्रम कानून और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अध्ययन करने वाले छात्रों, शोधार्थियों, नीति-निर्माताओं और विधि विशेषज्ञों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री साबित होगी। इस दौरान वि​धि विभाग के अध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर, प्रो. जितेंद्र मिश्र सहित विभाग के अन्य ​शिक्षक और शोधार्थी मौजूद रहे।

Releated Posts

लखनऊ सपा कार्यालय में ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती;

Nyer Azam आज को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी लखनऊ में मान्यवर श्री कांशीराम जी का जन्मदिवस दिन PDA…

BBD यूनिवर्सिटी में ‘प्रदेश महिला अधिवक्ता सम्मेलन’: संविधान के 75 वर्षों में नारी सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Nayer Azam आज बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश दास ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…

3 अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग्स सील; बिना नक्शा पास कराए खड़ी हो रही थीं इमारतें,

गोविन्द प्रजापति लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ विकास…

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ‘सीक्रेट मिशन’: मरीज बनकर 1 घंटे तक लाइन में लगे रहे, लखनऊ की CHC में जब खुली पोल

अरविन्द कुमार पटेल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top