• Home
  • State News
  • BBD यूनिवर्सिटी में ‘प्रदेश महिला अधिवक्ता सम्मेलन’: संविधान के 75 वर्षों में नारी सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
Image

BBD यूनिवर्सिटी में ‘प्रदेश महिला अधिवक्ता सम्मेलन’: संविधान के 75 वर्षों में नारी सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Nayer Azam

आज बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश दास ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिषद (अवध) द्वारा आयोजित “नारी अस्मिता, समानता और न्याय – संविधान के 75 वर्ष में नारी सशक्तिकरण” विषय पर प्रदेश महिला अधिवक्ता सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर मिला।इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई लगभग 300 महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि आज महिलाएं न्याय व्यवस्था, सामाजिक नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। सम्मेलन में नारी सशक्तिकरण, न्याय और समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ तथा संविधान के मूल्यों के अनुरूप महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।मेरे संग मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती बबिता रानी जी, माननीय न्यायमूर्ति श्री बृज राज सिंह जी एवं वरिष्ठ अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान जी, दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ की प्रोफेसर एवं अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।यह सम्मेलन महिलाओं के सम्मान, अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में सामूहिक संकल्प को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

Releated Posts

प्रहर्ष फाउंडेशन के अक्षरलोग युवा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

Ajay yadav लखनऊ। जन प्रहर्ष परिवार के काव्योत्सव मनाते हुए कवि अक्षर लोग शीर्ष सम्मान संयुक्त तत्वावधान में…

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मधुबन में जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का किया उद्घाटन

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी लखनऊ: 20 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.…

वाजिदपुरा मेंअतिक्रमण हटवाया गया : कस्बावासियों की शिकायत पर ईओ ने की कार्रवाई, दोबारा अतिक्रमण पर चेतावनी

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी जनपद -मऊ के कोपागंज के मोहल्ला वाजिदपुरा में नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क किनारे…

राहुल सिंह की संदिग्ध मृत्यु की सीबीआई से निष्पक्ष जाँच की मांग

LV-News लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की टीम आज राष्ट्रीय सलाहकार एवं युवा वैज्ञानिक स्वर्गीय राहुल सिंह के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top