• Home
  • State News
  • इलाज हेतु आर्थिक मदद, चिकित्सीय मदद जैसे प्रकरणों में अधिकारियों से की वार्ता।
Image

इलाज हेतु आर्थिक मदद, चिकित्सीय मदद जैसे प्रकरणों में अधिकारियों से की वार्ता।

संजय कुमार सिंह

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना। उपमुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर पात्र व्यक्ति को न्याय दिलाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।प्रमुख व्यक्तिगत प्रकरण एवं मानवीय दृष्टिकोणजनता दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पीड़ितों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया:पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा: जनपद सम्भल निवासी श्रीमती शांति देवी (पत्नी लक्ष्मण कुमार) ने विधवा पेंशन दिलाने हेतु अनुरोध किया पर जिलाधिकारी से वार्ता कर निर्देश दिए।स्वास्थ्य एवं उपचार: लखनऊ की श्रीमती कमला देवी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा वाराणसी की श्रीमती सरिता सेठ (पत्नी रामकुमार सेठ) ने कैंसर जैसे असाध्य रोग के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई। उक्त पर कार्यवाही हेतु अधिकारी को आदेश दिए।आवास योजना: फिरोजाबाद से आई श्रीमती संध्या (पत्नी अमित कुमार) ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर दिलाने का अनुरोध किया।प्रशासनिक सक्रियता और दूरभाष पर निर्देशउपमुख्यमंत्री ने जन-शिकायतों के निस्तारण में विलंब पर कड़ा रुख अपनाते हुए मौके से ही संबंधित जिलों के उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने जिलाधिकारी बुलंदशहर, प्रतापगढ़, शामली, अंबेडकर नगर, मिर्जापुर, गाजियाबाद, अयोध्या, और फर्रुखाबाद को निर्देशित किया कि वे लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।साथ ही, कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में उन्होंने पुलिस अधीक्षक संभल, रायबरेली, बदायूं, ललितपुर और चित्रकूट को निष्पक्ष जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य जी ने कहा कि “जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि गरीब और असहाय लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।”

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top