• Home
  • State News
  • डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ‘सीक्रेट मिशन’: मरीज बनकर 1 घंटे तक लाइन में लगे रहे, लखनऊ की CHC में जब खुली पोल
Image

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ‘सीक्रेट मिशन’: मरीज बनकर 1 घंटे तक लाइन में लगे रहे, लखनऊ की CHC में जब खुली पोल

अरविन्द कुमार पटेल

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क लगाकर मरीजों की लाइन में लगे, OPD की पर्ची कटवाई। पैथोलॉजी और दवाई वितरण काउंटर पर भी लाइन में लगे।करीब 54 मिनट तक उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर नाराज हुए। सफाई एजेंसी का एक हफ्ते का भुगतान काटने का आदेश दिया। कहा- जब तक सफाई नहीं हो जाती है, कोई घर नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, वार्डों की बदहाली और लापरवाही पर डिप्टी सीएम नाराज हो गए। जनरल वार्ड में कई बेड पर चादर नहीं मिली। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक जिम्मेदार अधिकारी घर नहीं जाएंगे। डिप्टी सीएम ने जिम्मेदारों को नोटिस जारी करने और सफाई एजेंसी का एक सप्ताह का भुगतान काटने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई की बात कही। इसके बाद वह पैथोलॉजी विभाग पहुंचे। यहां मरीजों की लंबी कतार लगी थी। उन्होंने टेक्नीशियन से पूछा कि एक मरीज का ब्लड सैंपल लेने में कितना समय लगता है? जवाब मिलने के बाद उन्होंने जांच क्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताकि मरीजों को ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े।निरीक्षण के दौरान एक्स-रे कक्ष के आसपास धूल-मिट्टी दिखाई दी। इस पर उन्होंने तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां रखी अलमारी खोलकर स्टॉक भी जांचा। इसके बाद वह ओपीडी कक्ष नंबर 5 में पहुंचे और डॉक्टर से अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली।डिप्टी सीएम जब जनरल वार्ड नंबर 28 पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर नाराज हो गए। वार्ड में कई बेड पर चादर नहीं बिछी थी। साफ-सफाई भी नहीं थी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की स्थिति भी देखी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। पानी की पाइप को जाली से बांधकर रखा गया था और आसपास गंदगी थी। इस पर डिप्टी सीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।केंद्र के सभागार में उस समय आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। आशाओं ने डिप्टी सीएम को बताया कि उनके मोबाइल फोन खराब हैं। जिससे काम में दिक्कत हो रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने तुरंत सीएमओ डॉ. एनबी सिंह को फोन लगाकर मोबाइल ठीक कराने या बदलने के निर्देश दिए।साथ ही आशा कार्यकर्ताओं का बकाया भुगतान भी तत्काल कराने को कहा। सीएमओ को तत्काल सीएचसी पहुंचकर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होने तक वे अस्पताल परिसर से नहीं जाएं। दवाओं के काउंटर पर लंबी कतार लगी थी। CHC अधीक्षक को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- 5 मिनट के अंदर मरीजों को दवा मिल जानी चाहिए।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top