• Home
  • Breaking News
  • CHO, ANMऔर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ‘कायाकल्प’ योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया
Image

CHO, ANMऔर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ‘कायाकल्प’ योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया

इस्तखार अहमद

मऊ के कम्युनिटी हॉल में 27 फरवरी को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ‘कायाकल्प’ योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।  समारोह में बड़राव ब्लॉक के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के एएनएम, सीएचओ, बीपीएम, बीसीपीएम और समस्त ब्लॉक के अधीक्षक एआरओएच, ईओ को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। इनके साथ सभी बीपीएम और बीसीपीएम भी समारोह में शामिल हुए। 

मुख्य विकास अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की। उन्होंने अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य में ऐसे सम्मान समारोहों में भाग ले सकें। सभा में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक शिक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Releated Posts

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top