• Home
  • National News
  • ‘कभी अलविदा न कहना…हरीश राणा को कलेजे पर पत्थर रखकर दी अंतिम विदाई!
Image

‘कभी अलविदा न कहना…हरीश राणा को कलेजे पर पत्थर रखकर दी अंतिम विदाई!

उन्हें कई बार कॉल किया, इसके बाद एक कर्मचारी को भी फ्लैट पर भेजा गया, जहां ताला लगा मिला।राज एंपायर सोसायटी के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक राणा का परिवार 13वें फ्लोर पर रहता है। उनके फ्लैट के पास ही लिफ्ट है। उस लिफ्ट से व्हीलचेयर पर बैठाकर हरीश को बेसमेंट-2 में ले जाया गया।

इसके बाद वही व्हीलचेयर छोड़कर निजी गाड़ी से परिवार रवाना हुआ। यहां से जाते हुए सभी की आंखें नम थीं।  पड़ोसी नरेंद्र ने बताया कि वह आठ बजे निकले और साढ़े नौ बजे तक एम्स पहुंच गए। साथ में पिता अशोक राणा, मां निर्मला देवी, छोटा बेटा आशीष, बहन भावना और उसके पति संग आशीष के दोस्त और एकाध हरीश के दोस्त भी गए। कुछ अन्य रिश्तेदार भी गए। जुलाई 2010 में हरीश ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था।

वर्ष 2013 में वह अंतिम वर्ष के छात्र थे। इसी दौरान अगस्त 2013 में रक्षाबंधन वाले दिन बहन से मोबाइल फोन पर बात करते हुए पीजी की चौथी मंजिल से गिर गए थे। गंभीर रूप से घायल हरीश को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। बाद में दिसंबर 2013 में उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह क्वाड्रिप्लेजिया से ग्रसित है।

हाथ-पैर पूरी तरह निष्क्रिय हुए, जीवन भर बिस्तर पर रहने को मजबूर
इस स्थिति में उसके हाथ-पैर पूरी तरह निष्क्रिय हो गए और वह जीवन भर बिस्तर पर रहने को मजबूर हो गए। हरीश के असहनीय दर्द और शारीरिक अक्षमता के कारण माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में इच्छामृत्यु की अपील की, जिसे 8 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। करीब आठ महीने बाद 11 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति दे दी।

हरीश राणा को इच्छा मृत्यु कैसे दी जाए जो फैसला ऐतिहासिक साबित हुआ सुप्रीम कोर्ट दिल्ली को यह निर्देश दिया की लाइव सपोर्ट हटाने के लिए एक खास योजना तैयार की जाए ताकि यह सुनिश्चित हो जाए कि पूरे प्रक्रिया के दौरान मरीज की गरिमा और सम्मान बना रहे हरीश राणा के पिता है अशोक राणा जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया मृत्यु की मांग कर रहा है

Releated Posts

महिला दिवस पर भारत ने बदला ट्रेंड; गिफ्ट्स से ज्यादा ‘सेल्फ-केयर’ और ‘वेलनेस’ उत्पादों की हुई बंपर सेल

गोविन्द प्रजापति लखनऊ,16 मार्च, 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले 23 फरवरी से 8 मार्च के बीच फ्लिपकार्ट…

West Bengal का राजनीतिक : एक दशक में लेफ्ट साफ, 2026 में अब ममता-BJP की सीधी फाइट

AGENCY/पश्चिम बंगाल का राजनीतिक परिदृश्य 2016 के विधानसभा चुनावों से लेकर 2021 और 2026 के चुनावों की तैयारी…

दुनिया में मचने जा रहा भूचाल! ईरानी ‘सुसाइड बोट’ ने अमेरिकी टैंकर को उड़ाया, एक भारतीय नाविक की मौत |

Agency/ पश्चिम एशिया का संघर्ष अब भारतीय नागरिकों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। इराक के खोर…

ममता बनर्जी के शासन में भ्रष्टाचार में डूबा पश्चिम बंगाल – केशव प्रसाद मौर्य

गोविन्द प्रजापति लखनऊ:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल में मीडिया को संबोधित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top