Dinesh prajapati--मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जुगुनू चौहान की पत्नी शशिलता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शशिलता की शादी जून 2024 में हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाहिता ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मधुबन के सीओ अंजनी कुमार पांडे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।
















