• Home
  • National News
  • पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद
Image

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार की राजनीति में आज एक बेहद सकारात्मक और भावनात्मक तस्वीर देखने को मिली, जब बिहार के मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य मंत्री बनने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक और पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। यह दृश्य केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं था, बल्कि बिहार की राजनीतिक संस्कृति में सम्मान, संस्कार और संबंधों की गहराई को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण था।

राजनीति में अक्सर मतभेद और विचारों का टकराव देखा जाता है, लेकिन आज का यह क्षण इस बात का प्रमाण बना कि राजनीतिक रास्ते अलग हो सकते हैं, परंतु रिश्तों और सम्मान की परंपरा कायम रहनी चाहिए। सम्राट चौधरी का राजनीतिक जीवन भी कई उतार-चढ़ावों से गुजरा है। एक समय वह राष्ट्रीय जनता दल के साथ जुड़े रहे और उस दौर में लालू प्रसाद यादव का स्नेह और मार्गदर्शन उन्हें मिलता रहा।

लालू यादव अपने कार्यकर्ताओं और साथियों को परिवार की तरह मानने के लिए जाने जाते रहे हैं, और सम्राट चौधरी भी उसी स्नेह का हिस्सा रहे।

Releated Posts

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

प्रदेश में निवेशकों व युवा उद्यमियों का बढ़ता रुझान, खाद्य प्रसंस्करण में अपार संभावनाएं

लखनऊ वार्ता – न्यूज / लखनऊ: 11 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top