• Home
  • State News
  • हरिद्वार में नम आंखों के बीच प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन,
Image

हरिद्वार में नम आंखों के बीच प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन,

LV-News

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav की अस्थियों का रविवार को Haridwar में पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान घाट का माहौल बेहद भावुक और गमगीन रहा। परिवार के सदस्य अपने आंसू नहीं रोक सके।

अस्थि विसर्जन के मौके पर पत्नी Aparna Yadav, उनकी दोनों बेटियां, सांसद Aditya Yadav, Tej Pratap Yadav और Akshay Yadav समेत परिवार के कई करीबी सदस्य मौजूद रहे। योग गुरु Baba Ramdev भी इस अनुष्ठान में शामिल हुए और परिवार को ढांढस बंधाया।

अस्थियों के विसर्जन से पहले घाट पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा समाप्त होने के बाद जब अस्थि कलश को विसर्जन के लिए घाट की ओर ले जाया गया तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

सबसे भावुक पल तब आया जब छोटी बेटी ने पिता की अस्थियों से भरे कलश को अपने माथे से लगाया और बिलख-बिलख कर रो पड़ी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। वहीं, पत्नी अपर्णा यादव भी अस्थि कलश लेकर घाट पर पहुंचीं और अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं। परिवार के सदस्यों ने नम आंखों से प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top