• Home
  • Spirituality
  • जन्मोत्सव व नंदोसव की कथा संपन्नकथा प्रांगण में श्रद्धालु संग झूम उठेआयोजक रणविजय सिंह उर्फ कक्कू भैया
Image

जन्मोत्सव व नंदोसव की कथा संपन्नकथा प्रांगण में श्रद्धालु संग झूम उठेआयोजक रणविजय सिंह उर्फ कक्कू भैया

गौरव सिंह

कोठी-बाराबंकी। थाना क्षेत्र के दुराजपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव स्थित दुर्गा ब्रिक फील्ड के
मलिक व बाराबंकी निवासी रणविजय सिंह वर्मा उर्फ कक्कू के द्वारा सात दिवस से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। जो दुराजपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित है। कथा शुभारंभ नौ मार्च को कलश यात्रा के साथ विधि विधान से हुआ था। कथा के चौथे दिन  गुरुवार की रात वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित अरविंद कृष्णायम् के द्वारा वामन अवतार, भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व नंदोत्सव की कथा का श्रवण कराई। जिसे सुनकर श्रोतागण झूम उठे और पंडाल तालियों के तड़तड़ाहट से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के कथा के साथ-साथ झांकी भी संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। कथा का आनंद भी उठाया। कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म की कथा में बताया कि मध्य रात्रि भगवान के जन्म के समय जेल के ताले टूट गए और एकाएक रोशनी उज्जवल हो गई। इस मौके पर दुर्गा ब्रिक फील्ड के प्रोपाइटर रणविजय सिंह वर्मा उर्फ कक्कू भैया, उनकी पत्नी विदुषी वर्मा, पुत्र अर्पित वर्मा समेत परशुराम वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, रवि कुमार श्रीवास्तव ,राजकुमार शुक्ल, कैलाशनाथ शुक्ल, रामू अवस्थी, मनोहर मिश्र, राजेश शुक्ल, दीपक शुक्ल, संजय अवस्थी, बाबूलाल, रामगोपाल गुप्ता समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे हैं।

Releated Posts

केदारनाथ यात्रा 2024 गाइड: हेलिकॉप्टर से जाएं या करें ट्रेकिंग, जानें क्या है बेस्ट ऑप्शन

Govind Prajapati/केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने वाली है और श्रद्धालु पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा को लेकर दुविधा…

जनजागृति के लिए चित्रकूट में निकाली गई सुंदरकांड महाअभियान चेतना यात्रा

गौरव सिंह /लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई…

लखनऊ में शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव: ‘नकली संतों’ पर साधा निशाना।

गोविन्द प्रजापति सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की। एक घंटे तक…

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

अखिलेन्द्र प्रताप सिंहमिल्कीपुर-अयोध्या।  मिल्कीपुर विकासखंड अंतर्गत कहुवा परे निद्रा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top