• Home
  • Spirituality
  • नगर पंचायत गायघाट के गाना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन: श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Image

नगर पंचायत गायघाट के गाना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन: श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु

LV-News

बस्ती। नगर पंचायत गायघाट के गाना स्थित शिक्षा शक्ति सदन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। अयोध्या से पधारे कथावाचक पंडित आचार्य श्री पंडित रमोज वत्स जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के विविध प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। चौथे दिन की कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्त प्रह्लाद की अटूट आस्था तथा भगवान के अवतारों की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया। कथावाचक ने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि कलियुग में केवल हरिनाम संकीर्तन ही मोक्ष का सरल मार्ग है। इस अवसर पर अचार्य हरिहर प्रसाद शुक्ला सोमनाथ शुक्ला ऋतुराज पाठक एवं कमलेश शास्त्री द्वारा मुख्य यजमान कुशलावती त्रिपाठी को विधि विधान से पूजन अर्चन कराया गया भागवत कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालु “राधे-राधे” और “हरे कृष्ण” के जयघोष के साथ झूमते नजर आए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और युवाओं ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर से सायंकाल तक चल रही है तथा अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू त्रिपाठी हरिकृष्ण त्रिपाठी डब्लू सुनील कुमार त्रिपाठी कानूनगो राम कृष्ण त्रिपाठी प्रधानाचार्य आनंद मोदनवाल विजय शंकर मिश्रा सुनील कुमार छोटू अध्यक्ष राकेश मिश्रा.रामकृष्ण मिश्रा देवनाथ मिश्रा दुर्गेश सुरेश तिवारी संतोष अग्रहरि लवकुश चौधरी राजू सोनी.शंकर मिश्रा निखिल श्रीवास्तव राघवेंद्र पांडे शक्ति शरण उपाध्याय पुष्कर मिश्र उत्तम मिश्रा राकेश चौधरी जान पांडे. पंकज शुक्ला आलोक त्रिपाठी सहित नगर पंचायत के गणमान्य नागरिक, हरिशंकर त्रिपाठी बृजेश श्रीवास्तव.सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिले के तमाम श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। चारों तरफ राधे-राधे हरे कृष्णा का वातावरण गूंज रहा था।

Releated Posts

भजन संध्या में गूंजे भक्ति और श्रद्धा के स्वर

LV-News लखनऊ। आज एम.जी.मार्ग स्थित विश्वेश्वरैया आडोटोरियम में पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति…

अश्वमेघ धर्म ध्वज यात्रा” का हुआ भव्य शंखनाद

लखनऊ, होटल आरिफ कैसल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह कॉन्फ्रेंस अश्वमेध धर्म ध्वजा यात्रा के संबंध…

धार्मिक स्थलों के लिये निःशुल्क सोलर का प्रस्ताव रखा एचआईक्यू ने

LV-News/लखनऊ। एच. आई क्यु. ग्रुप आफ कम्पनीज़ की समाजिक बिंग खिदमत फाउन्डेशन ने सभी धर्मो से सम्बन्धित धार्मिक…

हनुमान मंदिर के शिखर पर लहराया भगवा ध्वज

लखनऊ वार्ता – न्यूज अयोध्या। चैत्र पूर्णिमा व हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रामनगरी में भक्ति और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top