• Home
  • Spirituality
  • थिएटर ने MP में बिखेरा जलवा:नाटक ‘महारथी’ के शानदार मंचन से जीता दिल, कर्ण की कहानी से भावुक हुए दर्शक
Image

थिएटर ने MP में बिखेरा जलवा:नाटक ‘महारथी’ के शानदार मंचन से जीता दिल, कर्ण की कहानी से भावुक हुए दर्शक

Raj Gupta

गोरखपुर के अभियान थिएटर ने नेशनल थिएटर फेस्टिवल में हिस्सा लिया। जिसका आयोजन मध्य प्रदेश के सागर जिले में किया गया। इस दौरान अभियान ग्रुप ने नाटक ‘महारथी’ की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। लगभग 90 मिनट तक चली यह प्रस्तुति दानवीर कर्ण के जीवन के माध्यम से समाज में फैले भेदभाव और जातिवाद पर कड़े सवाल उठाता है। इस नाटक को विभांशु वैभव ने लिखा है, जबकि निर्देशन श्रीनारायण पांडेय ने की है।कर्ण को प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने दिया नाटक की शुरुआत द्रोणाचार्य के उस फैसले से होती है, जिसमें उन्होंने कर्ण को उसकी जाति की वजह से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। लेखक ने पौराणिक कहानी को आज के दौर से जोड़कर दिखाया है कि कैसे आज भी काबिलियत से ज्यादा जाति को महत्व दिया जाता है।

मनीष ने कर्ण के किरदार में जान डाली कलाकार मनीष ने कर्ण के किरदार में जान डाल दी। जब वे भगवान कृष्ण और कुंती से अपनी पहचान को लेकर सवाल पूछते हैं, तो दर्शक भावुक हो गए। उनके अभिनय में गुस्सा और स्वाभिमान साफ दिख रहा था।वहीं कृष्ण के रूप में आदर्श ने बहुत ही शांत और गंभीर अभिनय किया। उनकी डायलॉग डिलीवरी और लुक कमाल का था। जबकि सुमितेन्द्र ने दुर्योधन के रोल में बहुत जोश दिखाया। द्रोणाचार्य (राहुल सिंह) और उनके बीच की बहस ने दर्शकों को बांधे रखा।इसके अलावा कुंती के रूप में रितिका गुप्ता, वृषाली के रूप में कनक कुमारी और द्रौपदी के रूप में गर्विता राय ने बहुत ही इमोशनल और दमदार एक्टिंग की। अर्जुन, भीम, युधिष्ठिर समेत बाकी सभी कलाकारों ने भी अपना काम बखूबी निभाया। मंच और संगीत नाटक की लाइटिंग (विशाल गुप्ता) और बैकग्राउंड म्यूजिक (गर्विता और रितिका) ने माहौल को और भी असरदार बना दिया। कर्ण के दुख भरे दृश्यों में संगीत ने दर्शकों को गहराई तक महसूस कराया। कपड़ों और मेकअप ने पात्रों को बिल्कुल असली जैसा बना दिया था।

Releated Posts

जन्मोत्सव व नंदोसव की कथा संपन्नकथा प्रांगण में श्रद्धालु संग झूम उठेआयोजक रणविजय सिंह उर्फ कक्कू भैया

गौरव सिंह कोठी-बाराबंकी। थाना क्षेत्र के दुराजपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव स्थित दुर्गा ब्रिक फील्ड केमलिक व बाराबंकी निवासी…

केदारनाथ यात्रा 2024 गाइड: हेलिकॉप्टर से जाएं या करें ट्रेकिंग, जानें क्या है बेस्ट ऑप्शन

Govind Prajapati/केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने वाली है और श्रद्धालु पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा को लेकर दुविधा…

जनजागृति के लिए चित्रकूट में निकाली गई सुंदरकांड महाअभियान चेतना यात्रा

गौरव सिंह /लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई…

लखनऊ में शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव: ‘नकली संतों’ पर साधा निशाना।

गोविन्द प्रजापति सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की। एक घंटे तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top