• Home
  • Breaking News
  • लखनऊ मानवेंद्र हत्याकांड : पुलिस रिमांड में भेजा गया आरोपी बेटा, जानिए क्या बोले पड़ोसी
Image

लखनऊ मानवेंद्र हत्याकांड : पुलिस रिमांड में भेजा गया आरोपी बेटा, जानिए क्या बोले पड़ोसी

Govind Prajapati

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पिता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने, शव के टुकड़े करने और धड़ को ड्रम में छिपाने के लिए 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) जितेंद्र कुमार दुबे ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि आरोपी अक्षत सिंह से पूछताछ की जा रही है। 

पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, बेटा बना उसी का कातिल… लखनऊ के अक्षत सिंह की पूरी कहानी

दुबे ने बताया, “प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि अक्षत ने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए बार-बार कहने और नीट पास करने को लेकर दबाव डालने की वजह से अपने पिता की हत्या की। हालांकि पूछताछ जारी है और मामले की जांच जारी है।” पुलिस उपायुक्त (मध्य) विक्रांत वीर ने बताया कि अक्षत ने 20 फरवरी को तड़के करीब साढ़े चार बजे अपने पिता मानवेंद्र सिंह (50) की आपसी विवाद के बाद कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। 

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश में शव के हाथ-पैर काट दिए और उन्हें लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया जबकि धड़ को अपने घर के में रखे एक ड्रम के अंदर छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।

लखनऊ में बेटे ने किया पिता का कत्ल, लाश में ड्रम में डाली (Photo- Screengrab)

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक की एक टीम ने मौके से सुबूत इकट्ठा किए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मानवेंद्र सिंह के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि यह सोचा भी नहीं जा सकता कि बेटा ऐसा काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी के बाद जब परिवार ने दावा किया कि मानवेंद्र लापता हो गये हैं तो स्थानीय लोग उनके साथ पुलिस के पास गए। 

पड़ोसी ने बताया कि अक्षत ने उन्हें कथित तौर पर बताया था कि उसने पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस के संपर्क में है, जिससे उनका शक दूर हो गया। मानवेंद्र सिंह के भाई ने कहा कि उन्हें अपने भतीजे पर कभी शक नहीं हुआ। उन्होंने एक टेलीविजन चैनल से बात करते हुए कहा कि उन्होंने 20 फरवरी की शाम को अपने भाई को फोन किया था लेकिन उसका फोन बंद था। 

मृतक के भाई ने कहा, “जब मैंने अपने भतीजे से बात की, तो उसने मुझे बताया कि उसके पिता जरूरी काम से दिल्ली गए हैं और दो दिन में लौटेंगे। अगले दिन भी उसके सभी फोन बंद थे जिससे मुझे शक हुआ। मैं घर गया और पूछा लेकिन कभी नहीं सोचा था कि अक्षत इसमें शामिल हो सकता है।” 

परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने कहा कि मानवेंद्र सिंह के चार पैथोलॉजी सेंटर व शराब की तीन दुकानें थीं और वह आर्थिक रूप से खासे मजबूत थे। मानवेंद्र के भाई ने कहा कि उन्हें अक्षत पर किसी भी तरह के बहुत ज्यादा पढ़ाई के दबाव के बारे में पूरी तरह से पता नहीं था।  

Releated Posts

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचीं डिंपल यादव, प्रदर्शन के दौरान हाथ में आई चोट

नई दिल्ली: छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर धरना स्थल पर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल…

Mau News: सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहरों पर मंडराने लगा खतरा

दिनेश प्रजापतिजनपद मऊ-दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से तटवर्ती क्षेत्र के…

गोठा में बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और योजनाओं की दी गई जानकारी

दिनेश प्रजापति मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया।…

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण,के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

दिनेश प्रजापति घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top