• Home
  • Spirituality
  • बस्ती: शेखपुरा स्थित हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ विष्णु भगवान की प्रतिमा होगी स्थापित
Image

बस्ती: शेखपुरा स्थित हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ विष्णु भगवान की प्रतिमा होगी स्थापित

बस्ती जनपद के शेखपुरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में इन दिनों जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। मंदिर के पुजारी आशाराम पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों से आर्थिक सहयोग की अपील की है, ताकि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके। इस जीर्णोद्धार कार्य में लगभग 5 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें से करीब 2 लाख रुपये अब तक व्यय किए जा चुके हैं।

जनवरी 2026 से मंदिर में चरणबद्ध तरीके से कार्य चल रहा है। अभी परिसर में मिट्टी पटवाने सहित कई महत्वपूर्ण कार्य बाकी हैं। विशेष बात यह है कि मंदिर में हनुमान जी के साथ-साथ भगवान विष्णु की प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है, जिससे मंदिर की धार्मिक गरिमा और बढ़ेगी।

इस पुण्य कार्य में कई ग्रामीणों ने श्रमदान कर उल्लेखनीय योगदान दिया है। रामफेर, रामबरन, संतराम और नेबुलाल ने श्रमदान किया, जबकि जयराम चौधरी, पंकज, हजारी लाल, अशोक, रमेश पाण्डेय, पप्पू पांडे, शेषनाथ, विश्वनाथ और संतोष पांडे सहित अन्य लोगों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।

मंदिर समिति द्वारा अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जीर्णोद्धार हेतु सहायता राशि की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद पुजारी आशाराम पाण्डेय ने जनता और शासन-प्रशासन से पुनः अपील की है कि छोटी-छोटी सहायता से भी बड़ा कार्य संभव है।

उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं और समाज के लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि शेष कार्य जल्द पूर्ण हो सके और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापना के साथ मंदिर भव्य रूप में तैयार हो सके।

Releated Posts

भजन संध्या में गूंजे भक्ति और श्रद्धा के स्वर

LV-News लखनऊ। आज एम.जी.मार्ग स्थित विश्वेश्वरैया आडोटोरियम में पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति…

अश्वमेघ धर्म ध्वज यात्रा” का हुआ भव्य शंखनाद

लखनऊ, होटल आरिफ कैसल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह कॉन्फ्रेंस अश्वमेध धर्म ध्वजा यात्रा के संबंध…

धार्मिक स्थलों के लिये निःशुल्क सोलर का प्रस्ताव रखा एचआईक्यू ने

LV-News/लखनऊ। एच. आई क्यु. ग्रुप आफ कम्पनीज़ की समाजिक बिंग खिदमत फाउन्डेशन ने सभी धर्मो से सम्बन्धित धार्मिक…

हनुमान मंदिर के शिखर पर लहराया भगवा ध्वज

लखनऊ वार्ता – न्यूज अयोध्या। चैत्र पूर्णिमा व हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रामनगरी में भक्ति और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top