• Home
  • Breaking News
  • होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली भिनगा अंतर्गत कस्बा भिनगा में सघन फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त
Image

होली पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली भिनगा अंतर्गत कस्बा भिनगा में सघन फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त

LV-News
श्रावस्ती  आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली भिनगा अंतर्गत कस्बा भिनगा में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक  राहुल भाटी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखें, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लें तथा आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सकें।

Releated Posts

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top