• Home
  • Breaking News
  • सोरांव के दो लेखपाल एक लाख रिश्वत के साथ गिरफ्तार
Image

सोरांव के दो लेखपाल एक लाख रिश्वत के साथ गिरफ्तार

Vijay Yadav

प्रयागराज। एंटी करप्शन टीम ने दो लेखपालों को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला और पुरुष लेखपाल ने बकायदा एक कमरे का ऑफिस बना रखा था और जमीन संबंधित विवादों को वहां निपटाते थे। आख्या लगाने और मकान निर्माण कार्य को न रुकवाने के एवज ने दोनों ने एक लाख रुपये की डिमांड की थी। एंटी करप्शन टीम ने प्लान बनाकर ट्रैफिंग की और एक लाख रुपये घूंस लेते हुए दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया।।सोरांव तहसील के दोनों लेखपालों को शिवकुटी थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लेखपालों की पहचान राजशेखर (मलाक हरहर) और जूही मिश्रा (महरू डीह) के रूप में हुई है। टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर उन्हें पकड़ा।  बताया जाता है कि दोनों लेखपाल 2024-25 बैच के हैं और सोरांव तहसील में उनकी यह पहली पोस्टिंग थी। राजशेखर फतेहपुर जनपद के निवासी हैं, जबकि जूही मिश्रा सुल्तानपुर की रहने वाली हैं। लंबे समय से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। लेखपालों ने एक कमरा किराए पर लेकर उसे अपना ‘ऑफिस’ बना रखा था। यहीं पर वे क्षेत्रीय लोगों से संबंधित कामकाज निपटाते थे और पैसों का लेनदेन भी करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबगंज के आनापुर के रहने वाले अभयराज यादव पुत्र शंकरलाल यादव ने एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि राजशेखर लेखपाल तहसील सोरांव उनसे रिश्वत की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर आख्या लगाने और निर्माण कार्य न रोकने के एवज में 1,00,000 रुपये मांगे जा रहे हैं। अभयराज की शिकायत पर गुरुवार को एंटी करप्शन टीम की 14 सदस्यीय टीम ने ट्रैपिंग की। इंस्पेक्टर अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में शिवपुर मलाका लखनऊ रोड प्रयागराज के पास से लेखपाल राजशेखर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ ही जूही मिश्रा पुत्री स्वामीनाथ मिश्र निवासी लक्ष्मणपुर थाना टांडा जनपद अम्बेडकर नगर को पकड़ा गया। जूही का हाल पता न्याय नगर थाना धूमनगंज है। दोनों के कब्जे से रिश्वत के एक लाख रुपये ट्रैपिंग टीम ने बरामद किए। यह वहीं रुपये थे, जो अभयराज के जरिए रिश्वत दी गई थी। जूही अपने साथी लेखपाल राजशेखर के साथ मिलकर रिश्वतखोरी कर रही थीं। दोनों ने आफिस बनाकर घूस लेने का काम शुरू किया था।

Releated Posts

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top