• Home
  • State News
  • सुनील हत्याकांड: परिजनों ने पुलिस चौकी के बाहर शव रख कर लगाया जाम, हंगामा
Image

सुनील हत्याकांड: परिजनों ने पुलिस चौकी के बाहर शव रख कर लगाया जाम, हंगामा

LV-News
मेरठ।  बुधवार को बहसूमा थाना क्षेत्र में हुई सुनील की हत्या के बाद ब्रहस्पतिवार को मृतक का शव कस्बे में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने शव को पुलिस चौकी के बाहर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने एक मांग पत्र पुलिस अधिकारियों को सौपा। जिसमें लापरवाही बरतने वाले दो दरोगाओं को सस्पेंड किए जाने और मृतक के परिवार को 20 लाख के मुआवजे की मांग की।
ब्रहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद सुबह परिवार के लोग करीब 9:15 बजे परिजन सुनील गाबा के शव को ट्रैक्टर ट्राली में लेकर रामराज चौकी पर पहुंचे। जहां उन्होंने सुनील के शव को चौकी के बाहर रखकर जाम लगा दिया और धरना देकर बैठ गए।
 मामले की जानकारी के बाद का मवाना पंकज लवानिया और बहसूमा थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझने की कोशिश की। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
मृतक के ताऊ नानक ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस आरोपी प्रदीप द्वारा पूर्व में किए गए हमले पर कार्यवाही करती तो सुनील की हत्या नहीं होती। उन्होंने घटना में लापरवाही बरतने वाले दरोगा अमित मिश्रा और धर्मवीर को सस्पेंड किए जाने की मांग की। इसी के साथ पीड़ित परिवार को 20 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।
सीओ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पूरी मदद दिलाए जाने का आश्वासन करते हुए हंगामा शांत किया। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए रजामंद हुए।

Releated Posts

आजमगढ़ में रेप और मर्डर के आरोपी को उम्रकैद:2020 में की थी वारदात, 12 गवाहों ने दी गवाही

बलराम सिंह/आजमगढ़ कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने…

डीएम बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के आयाम स्थापित किए

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की नौ…

प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: 9 यात्री घायल,

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस…

गोंठा दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार:नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top