• Home
  • Entertainment
  • आजमगढ़ के 636 ईदगाह-मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज:सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने दी बधाई
Image

आजमगढ़ के 636 ईदगाह-मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज:सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने दी बधाई

बलराम सिंह/आजमगढ़ में एक माह के रमजान के पूरा होने के बाद ईद का पर्व धूमधाम व सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। जिले में करीब 636 ईदगाहों व मस्जिदों में ही ईद की नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। इसके बाद घर-घर जाकर सेवईयों का लुफ्त लेने पहुंचे। वहीं शहर के बदरका ईदगाह पर भारी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज़ अता की। बच्चों में विशेष ख़ुशी रही। जहां पर जिला प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि हिन्दू-मुस्लिम सभी मुबारकबाद देने के लिए मौजूद रहे। आजमगढ़ जिले में ईद की नमाज पुलिस प्रशासन के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।जिले में त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 1200 सिविल पुलिस फोर्स, 3 कंपनी पीएसी, 24 क्यूआरटी टीमों का गठन, एलआईयू, 600 होमगार्ड, 350 पीआरडी, 112 पुलिस तो वहीं जिले के आला अधिकारी भी रहे। जनपद आज़मगढ़ में 636 जगहों पर ईद की नमाज अता की गई। जिसमें 358 ईदगाह व 278 मस्जिदें हैं।

मुबारक चांद के साथ ही ईद की खुशियां शुरू हुईं। जिले में आज सुबह ईद की नमाज अलग-अलग स्थान पर विभिन्न समय पर पढ़ी गई। जहां मुस्लिम समुदाय के लोग नये-नये कपड़े पहन कर तथा बच्चों में विशेष ख़ुशी रही। वहीं बड़ी संख्‍या में लोग ईद-उल-फितर के त्यौहार को लेकर जनपद में धूम रही और लोगों ने दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

इसी क्रम में शहर क्षेत्र के बदरका ईदगाह पर प्रशासनिक लोगों के साथ जन प्रतिनिधि सांसद धर्मेंद्र यादव, एमएलसी गुड्डू जमाली, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव भी उपस्थित होकर लोगों को ईद की बधाई दी। तीस रोजा पूरा होने के बाद आज शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रहमतों और बरकतों के पाक महीने रमजान ने अलविदा कहते हुए नई रोशनी और नई उमंग से हर आमो-खास रहा।

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top