• Home
  • Breaking News
  • पूर्वांचल विश्वविद्यालय दी अंतिम चेतावनी:एक लाख छात्रों के परिणाम लंबित, 25 मार्च तक अंक अपलोड करने का निर्देश
Image

पूर्वांचल विश्वविद्यालय दी अंतिम चेतावनी:एक लाख छात्रों के परिणाम लंबित, 25 मार्च तक अंक अपलोड करने का निर्देश

अरविन्द कुमार पटेल/वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने गाजीपुर और जौनपुर के संबद्ध महाविद्यालयों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। आंतरिक सेशनेल और वोकेशनल परीक्षाओं के अंक अपलोड न होने के कारण एक लाख से अधिक छात्रों के परिणाम लंबित हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि विषम सेमेस्टर के अंक 25 मार्च तक हर हाल में अपलोड किए जाएं। ऐसा न करने पर पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद कोई राहत नहीं मिलेगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अंकों के अपलोड को लेकर महाविद्यालयों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। हालांकि, अधिकांश महाविद्यालयों ने इन निर्देशों की अनदेखी की है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।अंकों के अपलोड में हो रही इस देरी का सीधा असर छात्रों पर पड़ रहा है। एक लाख से अधिक विद्यार्थियों के परिणाम अटके होने से उनकी आगे की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालयों की होगी।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top