• Home
  • State News
  • डीएम बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के आयाम स्थापित किए
Image

डीएम बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के आयाम स्थापित किए

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की नौ महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने ‘वेदिका फूड्स’ के माध्यम से प्रत्येक महिला को 20-20 हजार रुपये का चेक सौंपा। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में विकास के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मातृशक्ति, महिला स्वावलंबन, सम्मान और सुरक्षा को समर्पित था।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनआरएलएम विभाग के अंतर्गत समूह की महिलाओं द्वारा फीता काटकर किया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, समूह की महिलाओं और बीसी सखियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।जिन नौ महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली, उनमें सृजन समूह की सुनिधि चौहान, ई-देवी समूह की सुनीता पाल, सत्यजीत समूह की रामरती, तुलसी आजीविका समूह की बल्ली, लक्ष्मी समूह की रंजना पाल, कृष्णा समूह की रीमा सिंह, शीतला समूह की शोभावती, दुर्गा समूह की सीमा और गंगा समूह की संगीता शामिल हैं। ये सभी महिलाएं ‘वेदिका फूड्स’ के माध्यम से गोबर से बने पर्यावरण अनुकूल उत्पाद जैसे दीया, गमला, हवन टीका और कंडा तैयार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

Releated Posts

लुलु मॉल लखनऊ ने “फोर एंड फैब्युलस” थीम के साथ मनाई अपनी चौथी वर्षगांठ

गोविन्द प्रजापति लखनऊ, : लुलु मॉल लखनऊ ने अपनी चौथी वर्षगांठ “फोर एंड फैब्युलस” थीम के साथ उत्साहपूर्वक…

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top