• Home
  • Entertainment
  • सिनेमा पर मंडरा रहा संकट! तापसी पन्नू ने दर्शकों से किया समर्थन का आग्रह, ‘अस्सी’ जैसी फिल्में हो रहीं कम
Image

सिनेमा पर मंडरा रहा संकट! तापसी पन्नू ने दर्शकों से किया समर्थन का आग्रह, ‘अस्सी’ जैसी फिल्में हो रहीं कम

आजकल के सिनेमाई दुनिया में बहुत कम फिल्में हैं, जो लीग से हटकर होती हैं. लेकिन अभिनेत्री तापसी पन्नू का नाम जब भी जहन में आता है, तो अपने आप सामाजिक और संवेदनशील मुद्दे याद आ जाते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि वो इन मुद्दों को मुखरता से दर्शकों को सामने पेश करती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म ‘अस्सी’ की वजह से सुर्खियों में हैं. 

तापसी पन्नू क्यों लीग से हटकर फिल्में करती हैं?

अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों आगामी फिल्म ‘अस्सी’ के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं. उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘हम विलुप्त होने की कगार पर हैं, हमारा मतलब ‘अस्सी’ जैसी फिल्मों से है. हमारे तथाकथित व्यावसायिक सिनेमा का एक निश्चित ढांचा है जिसका हम पालन करते हैं और हम उस ढांचे में फिट नहीं बैठते.’

ओटीटी भी नहीं चाहते ऐसी फिल्में

आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह है कि लोग सोचते हैं कि इस तरह की फिल्में ओटीटी पर आती रहेंगी और हम उन्हें देखते रहेंगे. लेकिन नहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म भी इस तरह की फिल्में नहीं चाहते. उनके स्पष्ट निर्देश हैं कि वे केवल उन्हीं फिल्मों को चुनते हैं जो सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हों.

सिनेमा धीरे-धीरे खत्म हो सकता है

तापसी पन्नू कहती हैं कि अगर लोगों को यह महसूस ही नहीं होगा कि फिल्मों को थिएटर में जाकर देखना जरूरी है, तो सिनेमा धीरे-धीरे खत्म हो सकता है. हकीकत को समझना भी जरूरी है.लोगों को प्रेरित करें

कई लोग शिकायत करते हैं कि अच्छी और जमीनी कहानियां नहीं बन रहीं. लेकिन सवाल यह है कि जब ऐसी फिल्में बनती हैं, तो क्या दर्शक उनका समर्थन करते हैं? घर पर बैठकर ओटीटी पर फिल्म देखना ही अच्छे सिनेमा का साथ देना नहीं है. अगर कोई फिल्म आपको पसंद आती है, तो उसके बारे में दूसरों को बताएं और लोगों को सिनेमाघरों तक आने के लिए प्रेरित करें.

‘अस्सी’ फिल्म से सुर्खियों में

निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू नजर आएंगी. यह फिल्म रेप जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बनी है, जो समाज को जागरूक करती है और सिस्टम से सवाल पूछती है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘अस्सी’ आगामी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, कानी कुसरुति, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुप्रिया पाठक, रेवती और नसीरुद्दीन शाह भी हैं

Releated Posts

आजमगढ़ के 636 ईदगाह-मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज:सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने दी बधाई

बलराम सिंह/आजमगढ़ में एक माह के रमजान के पूरा होने के बाद ईद का पर्व धूमधाम व सौहार्द…

तेलंगाना गद्दार फिल्म अवार्ड्स 2025” का भव्य समापन: सिनेमा,

पूजा विमल /लखनऊ/ हैदराबाद में आयोजित तेलंगाना गद्दार फिल्म अवार्ड्स 2025” का शानदार समापन हुआ। यह आयोजन क्षेत्रीय…

भाईचारे का संदेश देने वाला पावन पर्व है होली

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) का होली मिलन समारोह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओलंदगंज में  आयोजित…

विक्रांत कर्ण स्टारर पैन-इंडियन फिल्म नागबंधनम की पहला गाना नमो रे का प्रोमो रिलीज़

Puja vimalविक्रांत कर्ण की फिल्म नागबंधनम सभी का ध्यान खींच रही है। इस पैन-इंडियन फिल्म को अभिषेक नामा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top