• Home
  • State News
  • सड़कों पर एक साथ झूमें हजारों फैन, तिरंगा लहराया
Image

सड़कों पर एक साथ झूमें हजारों फैन, तिरंगा लहराया

Vijay Yadav

प्रयागराज। टी 20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में जश्न का माहौल देखने को मिला। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, वैसे ही प्रदेश भर में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।प्रयागराज में भी टीम इंडिया की जीत को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर में कई जगहों पर बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाकर लोगों ने सामूहिक रूप से मैच का आनंद लिया। शाम से ही समर्थकों की भारी भीड़ अलग-अलग स्थानों पर जुटने लगी थी और जैसे ही भारत जीत के करीब पहुंचा, सड़कों पर जश्न शुरू हो गया। शहर के लोकनाथ, जानसेनगंज, अल्लापुर और सिविल लाइंस इलाके में हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। हाथों में तिरंगा लहराते हुए समर्थक डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते दिखे तो कहीं रंग-गुलाल उड़ाकर होली जैसा जश्न मनाया गया। कई जगहों पर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में शामिल होते नजर आए। शहर के लगभग हर इलाके में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा।

Releated Posts

लखनऊ सपा कार्यालय में ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती;

Nyer Azam आज को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी लखनऊ में मान्यवर श्री कांशीराम जी का जन्मदिवस दिन PDA…

BBD यूनिवर्सिटी में ‘प्रदेश महिला अधिवक्ता सम्मेलन’: संविधान के 75 वर्षों में नारी सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Nayer Azam आज बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश दास ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…

3 अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग्स सील; बिना नक्शा पास कराए खड़ी हो रही थीं इमारतें,

गोविन्द प्रजापति लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ विकास…

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ‘सीक्रेट मिशन’: मरीज बनकर 1 घंटे तक लाइन में लगे रहे, लखनऊ की CHC में जब खुली पोल

अरविन्द कुमार पटेल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top