• Home
  • State News
  • संदेश फाउडेंशन के बैनरतले वृद्धजनों को बांटी खाद्य सामग्री और फल
Image

संदेश फाउडेंशन के बैनरतले वृद्धजनों को बांटी खाद्य सामग्री और फल

सुल्तानपुर। संदेश फाउंडेशन के द्वितीय स्थापना दिवस पर वृद्धाआश्रम एंव वनवासी आश्रम में सेवा भाव के साथ द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया। संदेश फाउंडेशन के अध्यक्ष एंव  पदाधिकारियों ने वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी वृद्धजनों को खाद्य सामग्री एवं फल बांटे। संदेश फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप यादव( पत्रकार ) ने कहा कि जरूरतमंदों को उचित समय पर हर प्रकार की सेवा देने के लिए संदेश फाउंडेशन कृत संकल्पित है।यह संगठन हमेशा असहाय एंव जरुरतमंदों की सेवाओं और उनकी व्यवस्थाओं की सुविधा देना हम सभी का कर्तव्य हैं।संगठन समय समय पर जरूरतमंदों को भोजन,फल वितरण एंव वस्त्र वितरण का कार्यक्रम लगाकर अपने सेवा देता रहता हैं। संदेश फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर केक काटकर खुशी का इजहार किया। श्री यादव ने कहा कि प्रत्येक सदस्य संगठन में समर्पण और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते है। खाद्य सामग्री एवं फल वितरण में जिला पंचायत सदस्य हंसराज यादव,राजेश यादव ,डाक्टर सुरेश यादव ,दिनेश यादव शिक्षक, राजेश बाबा पत्रकार, ज्ञान सिंह यादव,डाक्टर राम मूरत प्रजापति, पवन यादव ,देवेश यादव,गगनदीप सिंह सरदार, अंकित यादव ,दीपू यादव ,राम सूरत यादव ,मनोज यादव , अजीत यादव अज्जू फौजी सहित इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। संदेश फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने सभी का आभार जताया और इसीतरह सहयोग की अपील की। सहयोगी गण सर्जन डॉ० संत बहादुर यादव, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश वर्मा,मनोज यादव, संदीप यादव, श्रीश्याम यादव, मनीष यादव, रामकुमार यादव, मनीष यादव, सुरेन्द्र यादव शिक्षक,विवेक यादव, प्रदीप यादव,दीप चंद्र यादव, मीडिया प्रभारी विनोद यादव एवं आदि लोग किया।

Releated Posts

आजमगढ़ में रेप और मर्डर के आरोपी को उम्रकैद:2020 में की थी वारदात, 12 गवाहों ने दी गवाही

बलराम सिंह/आजमगढ़ कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने…

डीएम बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के आयाम स्थापित किए

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की नौ…

प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: 9 यात्री घायल,

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस…

गोंठा दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार:नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top