• Home
  • Civil Society
  • लालगंज कोतवाली में थाना दिवस पर सुनवाई करते अफसर
Image

लालगंज कोतवाली में थाना दिवस पर सुनवाई करते अफसर

LV-NEWS
लालगंज प्रतापगढ़। थाना समाधान दिवस पर लालगंज में प्रशिक्षु आईपीएस ने एसडीएम व सीओ के साथ फरियादियों की समस्याओं पर सुनवाई की। प्रशिक्षु आईपीएस मो0 आफताब आलम, एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा व सीओ लालगंज आशुतोष मिश्र ने समस्याओं पर सुनवाई करते हुए शिकायतों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण हेतु मातहतो को निर्देशित किया। थाना समाधान दिवस पर कुल नौ शिकायतें आयीं। इनमें से दो शिकायतों का निस्तारण कराया गया। प्रशिक्षु आईपीएस ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाय। समाधान दिवस का संयोजन प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने किया।

Releated Posts

लखनऊ: पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सपा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूजलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच राजधानी लखनऊ के…

बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ…

घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूज बस्ती। सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा…

आजमगढ़: जिला कारागार का सचिव नितिका राजन ने किया औचक निरीक्षण, बाल बैरक की व्यवस्थाएं परखीं

नवीन प्रजापति/आजमगढ़ 24 मार्चमाननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top