• Home
  • Civil Society
  • घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन
Image

घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूज

बस्ती। सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा रहा है। बुधवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी चांदनी चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों ने हाथों में तख्तियां और खाली सिलेन्डर लेकर पं. अटल बिहारी बाजपेई आडिटोरियम  से शास्त्री चौक तक प्रदर्शन किया। कहा कि घरेलू गैस के लिये लोग परेशान हैं और कई घरों में भोजन बनने का संकट पैदा हो गया है। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के बाद चांदनी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी ने कहा कि  जनपद में घरेलू  गैस की लगातार हो रही किल्लत एवं काला बाजारी की बढ़ती घटनाओं को लेकर आम जनता में  आक्रोश  है। एक और सरकार द्वारा गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि जरूरतमंद उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बिचौलियों द्वारा गैस सिलेंडरों की काला बाजारी कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। यह  उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन और  गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों के साथ सीधा अन्याय भी है। इस गंभीर समस्या का त्वरित समाधान निकाला जाय।
6 सूत्रीय ज्ञापन में  गैस की काला बाजारी में संलिप्त व्यक्तियों पर  सख्तकार्रवाई,  वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने,  प्रत्येक उपभोक्ता को समयबद्ध तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने,  जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण एवं निगरानी , उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किये जाने,  गैस बुकिंग के बाद डिलीवरी का टाइम 24 घंटे से 72 घंटा किये जाने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान चांदनी चौधरी के साथ जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र चौधरी, प्रमोद चौधरी, रूबी चौधरी, रंजना देवी, दूधनाथ चौधरी, जैसराम यादव,  अमित सिंह, राधेश्याम, संजय चौधरी, , शैलेन्द्र चौधरी, विनोद मौर्य, संजू, राधिका, प्रियंका पाण्डेय, छोटे मिश्र, श्याम करन चौधरी, दूधनाथ, राजू भारती, सीमा गोंड के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 

Releated Posts

लखनऊ: पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सपा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूजलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच राजधानी लखनऊ के…

बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ…

आजमगढ़: जिला कारागार का सचिव नितिका राजन ने किया औचक निरीक्षण, बाल बैरक की व्यवस्थाएं परखीं

नवीन प्रजापति/आजमगढ़ 24 मार्चमाननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव,…

डॉ. हेडगेवार की जयन्ती पर केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

गोविन्द प्रजापति /लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top