• Home
  • Civil Society
  • रोज डे पर बॉयफ्रेंड ने नहीं दिया गुलाब..खुदकुशी के लिए रेल ट्रैक पर पहुंची युवती
Image

रोज डे पर बॉयफ्रेंड ने नहीं दिया गुलाब..खुदकुशी के लिए रेल ट्रैक पर पहुंची युवती

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर में एक युवती खुदकुशी के लिए रेल ट्रैक पर पहुंच गई। जीआरपी को सूचना मिली तो टीम ने मौके पर जाकर उसे बचा लिया। युवती ने बताया कि रोज डे पर बॉयफ्रेंड ने उसे गुलाब का फूल नहीं दिया। इसके साथ ही दोनों मिल भी नहीं पाए। इससे नाराज होकर उसने खुदकुशी का मन बना लिया।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ कंट्रोल रूम से जीआरपी थाने को दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि एक युवती गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुसाइड करने पहुंची है। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। काफी देर तक तलाश के बाद वह स्टेशन पर नहीं मिली। पुलिस ने कंट्रोल रूम से युवती का मोबाइल नंबर प्राप्त किया। इसके बाद नंबर ट्रैक किया तो उसकी उसकी लोकेशन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर मिली।पुलिस जब पहुंची तो जींस और जैकेट पहने युवती रेलवे ट्रैक के बीच खड़ी दिखी। उसी समय एक ट्रेन भी आ रही थी। पहले दूर से ही पुलिस ने चिल्लाकर उसे हटाना चाहा लेकिन युवती ने अनसुना कर दिया। इसके बाद दौड़ते हुए पुलिसकर्मी उसके पास पहुंच गए। ट्रेन आने से पहले ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचाई।

युवती ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रहती है। वह एक लड़के से प्रेम करती है। वैलेंटाइन वीक में रोज डे के दिन बॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया था। उसने अपना वादा पूरा नहीं किया जिससे वह दुखी हो गई। दोनों उस दिन मिलने वाले भी थे लेकिन किसी वजह से प्लान कैंसिल हो गया। इसके बाद उसने खुदकुशी का मन बना लिया।

रेलवे स्टेशन पर वीडियो भी बनाया

रेलवे स्टेशन पर खड़ी होकर युवती ने वीडियो भी बनाया। इसमें वह कहती दिख रही है-बॉयफ्रेंड से नाराज होकर सुसाइड करने जा रही हूं। यह वीडियो उसने अपने सहेली को भेज दिया। सहेली ने पहले कॉल कर उसे समझाना चाहा लेकिन वह नहीं मानी। तब सहेली ने लखनऊ कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर कॉल कर सूचना दी। वहां से तत्काल सूचना गोरखपुर जीआरपी को दी गई।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है युवती

पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर युवती की काउंसिलिंग कराई। उसने बताया कि वह स्नातक पास करके प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। इसके बाद परिवार वालों को बुलाकर सौंप दिया गया। युवती ने विश्वास दिलाया कि आगे ऐसा कदम कभी नहीं उठाएगी। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से एक वीडियो मिला था। टीम ने उसे बचाया और काउंसिलिंग करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

Releated Posts

दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की सहायता दी गई

अरविन्द कुमार पटेल जौनपुर  । बदलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम छंगापुर निवासी  राजेन्द्र प्रसाद की दर्दनाक मृत्यु के बाद…

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के बढ़ते कदम; पवन भाई गुप्ता ने दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई

​Nayer Azam दिनांक: 11 मार्च, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पवन भाई गुप्ता के…

यूपीएससी के आकाश में चमके यूपी के सितारे! शामली की बिटिया आस्था को 9वीं रैंक, अवध-पूर्वांचल का दबदबा

Sanjay Singh संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में भारी संख्या में यूपी के होनहारों…

सेवराई में जल संकट गहराया:पानी की टंकी का निर्माण तय समय से महीनों पीछे

Arvind Kumar Patel गाजीपुर के सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में जल निगम द्वारा बनाई जा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top