• Home
  • National News
  • महिला दिवस पर भारत ने बदला ट्रेंड; गिफ्ट्स से ज्यादा ‘सेल्फ-केयर’ और ‘वेलनेस’ उत्पादों की हुई बंपर सेल
Image

महिला दिवस पर भारत ने बदला ट्रेंड; गिफ्ट्स से ज्यादा ‘सेल्फ-केयर’ और ‘वेलनेस’ उत्पादों की हुई बंपर सेल

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ,16 मार्च, 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले 23 फरवरी से 8 मार्च के बीच फ्लिपकार्ट के हैशटैग फ्लिपट्रेंड्स में सामने आया कि यह जश्न केवल शुभकामनाओं और संदेशों तक सीमित नहीं था, बल्कि इस अवधि में खरीददारी भी बढ़ी और प्लेटफॉर्म पर मांग में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। मोबाईल, ग्रूमिंग, फूड एवं न्यूट्रिशन जैसी श्रेणियों में मांग तेजी से बढ़ी, जिससे प्रदर्शित होता है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अब केवल एक दिन नहीं मनाया जाता है, बल्कि यह पहचान और खुद में निवेश का कई दिनों तक चलने वाला उत्सव बन गया है। लोकप्रिय प्रोडक्ट्स के ऑर्डर साल-दर-साल 37 प्रतिशत की दर से बढ़े हैं और सर्च में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। विभिन्न ग्राहकों के बीच गिफ्ट देने के लिए सबसे पसंदीदा प्रोडक्ट के रूप में वीमेंस एथनिक सेट, वीमेंस साड़ी और मोबाईल फोन उभरे हैं। इस दौरान मेल-टू-फीमेल शॉपर अनुपात 2:1 रहा है, तथा माँ, बहन, पत्नी, सहकर्मियों और दोस्तों के लिए गिफ्ट खरीदने में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है।इस दौरान खरीददारी में सबसे ज्यादा दिलचस्पी जेन ज़ी ने दिखाई, जिनकी सबसे अधिक रुचि फैशन और लाईफस्टाईल श्रेणियों पर रही, जिसमें साल-दर-साल 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। खुद के लिए वैलनेस और हैल्थ प्रोडक्ट खरीदने वाली महिलाओं ने अपनी जरूरत के अनुसार सर्च की, जिसमें हेयरफॉल, स्किन पिगमेंटेशन, तनाव, नींद, और पी.सी.ओ.एस-फ्रेंडली फिटनेस शामिल है। इनमें तेज वृद्धि हुई और जिस सर्च के लिए पूछताछ सबसे अधिक हुई, उसी के लिए खरीददारी भी सबसे ज्यादा हुई। सेल्फकेयर और वैलनेस श्रेणियाँ, जिनमें प्रोटीन सप्लीमेंट, विटामिन, पीरियड केयर और ग्रूमिंग डिवाईस शामिल हैं तथा ब्यूटी की उपश्रेणियाँ, जिनमें फेसवॉश, फेस क्रीम और सनस्क्रीन शामिल हैं, ने मांग में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की।फ्लिपकार्ट मिनट्स ने 23 फरवरी से 8 मार्च के बीच काफी अधिक मांग दर्ज की। इसने साल-दर-साल 5 गुना वृद्धि की, जिससे अवसरों के अनुरूप तुरंत शॉपिंग में क्विक कॉमर्स की बढ़ती भूमिका प्रदर्शित होती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए विशेष स्टोरफ्रंट्स में शॉपर्स की सामान्य ब्राउज़िंग के मुकाबले अधिक दिलचस्पी रही। शॉपर्स ने थीम्ड कलेक्शन में से प्रोडक्ट्स ज्यादा सर्च किए। दैनिक उपयोगिता के एवं ब्यूटी प्रोडक्ट्स, जैसे ग्रीटिंग कार्ड, प्लांट सैपलिंग, रिंग, हैंडबैग, ब्रेसलेट और बेल्ट की मांग सबसे ज्यादा रही। महिला दिवस से जुड़े सबसे ज्यादा ऑर्डर हैदराबाद में दर्ज हुए। वहीं अहमदाबाद, चेन्नई और चंडीगढ़ जैसे मेट्रो शहर तथा जमशेदपुर, देहरादून, कोयम्बटूर, रांची, नासिक, आगरा, दुर्गापुर, भुवनेश्वर जैसे टियर 2 और टियर 3 शहर सबसे प्रमुख बाजारों के रूप में उभरे, जहाँ शॉपिंग की बढ़ती दिलचस्पी प्रदर्शित हुई।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शॉपिंग जरूरत पर आधारित और अपनी अभिव्यक्ति से जुड़ी होती जा रही है। इसलिए फ्लिपकार्ट ग्राहकों को लगातार आसानी और सुगमता से उपयोगी प्रोडक्ट्स का विस्तृत संग्रह उपलब्ध करा रहा है।

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top