• Home
  • State News
  • रासेयो बजरंग पी.जी कॉलेज में चल रहे के सप्त दिवसीय शिविर समापन
Image

रासेयो बजरंग पी.जी कॉलेज में चल रहे के सप्त दिवसीय शिविर समापन

LV-News
 जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के घनश्यामपुर स्थित श्री बजरंग पी.जी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवायोजना के सप्तदिवसीय शिविरका समापन गुरुवार को सम्पन्न हुआ।  मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह ने   कहाकि सभी अपने किये गये अच्छे  कार्यों से अच्छे नागरिक बन सकते हैं।साथ ही देश के विकास में भागी दार भी बन सकते हैं। इस दौरान सेवा योजना के तहत लोकतंत्र के महाअभियान मतदान को सफल बनाने के लिये लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम से पूर्वकुमारी वंदना निषाद व साक्षी दुबे ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना तथा मोनीप्रजापति व खुशी यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुति की।मौके पर प्राध्यापक  डॉ वीरेंद्र बहादुर तिवारी,प्रदीपकुमार तिवारी, रीमा यादव स्वाति अग्रहरि, पूजा विश्वकर्मा,रीमा रक्षा तिवारी,कांति यादव सहित छात्र-छात्राएं साक्षीदुबे काजल खुशी,मनी आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।   संचालन डॉ जैनेंद्र कुमार तिवारी कार्यक्रम अधिकारी ने किया।

Releated Posts

आजमगढ़ में रेप और मर्डर के आरोपी को उम्रकैद:2020 में की थी वारदात, 12 गवाहों ने दी गवाही

बलराम सिंह/आजमगढ़ कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने…

डीएम बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के आयाम स्थापित किए

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की नौ…

प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: 9 यात्री घायल,

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस…

गोंठा दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार:नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top