• Home
  • Breaking News
  • योजना के तहत ₹2,50,000 का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त कर खोला ब्यूटी पार्लर
Image

योजना के तहत ₹2,50,000 का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त कर खोला ब्यूटी पार्लर

लखनऊ/बस्ती।
मजबूत इरादों और सही अवसर के साथ कोई भी व्यक्ति अपनी किस्मत खुद लिख सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार की सीएम युवा उद्यमी योजना ने इस कहावत को सच साबित करते हुए ग्राम संग्रामपुर की निवासी कविता शर्मा की जिंदगी को नई दिशा दी है। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली कविता आज आत्मनिर्भर बनकर न सिर्फ अपने परिवार का सहारा बनी हैं, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बन चुकी हैं। कविता ने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किया था और बचपन से ही इस क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखती थीं। उनका सपना था कि वह अपना व्यवसाय शुरू करें और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएं लेकिन सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के चलते उनका यह सपना अधूरा रह जा रहा था। परिस्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन उनके हौसले कमजोर नहीं पड़े। इसी बीच उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सीएम युवा उद्यमी योजना की जानकारी मिली। यह जानकारी उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। उन्होंने योजना के अंतर्गत आवेदन किया और भारतीय स्टेट बैंक, बस्ती से ₹2,50,000 का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त किया। यह आर्थिक सहायता उनके लिए एक नई शुरुआत का अवसर बन गई। ऋण मिलने के बाद कविता ने अपना ब्यूटी पार्लर व्यवसाय शुरू किया और पूरे समर्पण के साथ काम करते हुए उसे आगे बढ़ाया। आज वह प्रतिमाह लगभग ₹25,000 की आय अर्जित कर रहीं हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान भी प्रदान किया है। कविता का कहना है कि इस योजना ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह धनराशि उन्हें न मिली होती, तो उनका सपना साकार नहीं हो पाता। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की यह पहल युवाओं के लिए बेहद लाभकारी और प्रेरणादायक है। उन्होंने अन्य युवाओं, विशेषकर महिलाओं से उनका कहना है कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और उनका लाभ उठाकर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आत्मनिर्भर बनने के लिए सिर्फ एक अवसर और सही दिशा की जरूरत होती है, जो इस योजना के माध्यम से आसानी से मिल सकती है। कविता की यह सफलता कहानी इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाएं सही हाथों तक पहुंचें तो वे न केवल व्यक्तियों की जिंदगी बदल सकती हैं, बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ाने का माध्यम भी बन सकती हैं। सीएम युवा उद्यमी योजना आज युवाओं के सपनों को साकार करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक मजबूत आधार बनती जा रही है।

Releated Posts

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top