• Home
  • State News
  • यूपी बोर्ड परीक्षा में 4929 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा:127 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई, 67215 परीक्षार्थी हुए शामिल
Image

यूपी बोर्ड परीक्षा में 4929 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा:127 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई, 67215 परीक्षार्थी हुए शामिल

दिनेश कुमार प्रजापति

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को जनपद के 127 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुईं। दोनों पालियों में कुल 4929 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 67215 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की पाली में 2745 और शाम की पाली में 2184 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जाती रही। जिले के 127 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई। इसमें हाईस्कूल विज्ञान और इंटरमीडिएट संगीत विषय की परीक्षाएं हुईं। हाईस्कूल विज्ञान विषय में कुल 37246 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 34502 ने परीक्षा दी और 2744 अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट संगीत विषय में पंजीकृत सात परीक्षार्थियों में से छह उपस्थित हुए, जबकि एक ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली के दौरान जोनल, सेक्टर और सचल दस्तों ने सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया।परीक्षा के दौरान व्यापक सख्ती बरती गई। मुख्य द्वार पर गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा कक्ष के अंदर भी किसी भी परीक्षार्थी को कोई ढील नहीं दी गई। इस दौरान केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

Releated Posts

आजमगढ़ में रेप और मर्डर के आरोपी को उम्रकैद:2020 में की थी वारदात, 12 गवाहों ने दी गवाही

बलराम सिंह/आजमगढ़ कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने…

डीएम बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के आयाम स्थापित किए

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की नौ…

प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: 9 यात्री घायल,

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस…

गोंठा दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार:नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top