
7-सीटर कार सेगमेंट में जल्द ही एक नया विकल्प जुड़ने जा रहा है। निसान मोटर इंडिया 17 फरवरी को भारतीय बाजार में अपनी नई Car कॉम्पैक्ट एमपीवी Nissan ग्रैवाइट लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारियों के मुताबिक यह कार मिडिल क्लास फैमिली यूज को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसे किफायती 7-सीटर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए हैं, लेकिन टीजर वीडियो और लीक जानकारियों से इसके फीचर्स और लेआउट की काफी जानकारी सामने आई है। निसान ग्रैवाइट को सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट में उतारा जाएगा। इस सेगमेंट में पहले से Maruti Suzuki Ertiga जैसी कारें मौजूद हैं। ग्रैवाइट को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सीमित बजट में 7-सीटर कार चाहते हैं और शहर के साथ-साथ फैमिली ट्रैवल के लिए भी इस्तेमाल करना चाहते हैं।
कार निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया कल यानी 17 फरवरी को भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर MPV को लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम निसान ग्रैवाइट ( Nissan Gravite ) है. नई निसान ग्रैवाइट MPV उन लोगों के लिए काफी खास होने वाली हैं,जो लोग अपने परिवार के लिए कम कीमत में एक बेस्ट 7-सीटर कार की तलाश कर रहे हैं. यह नई कार रेनो-निसान एलायंस के CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है और यह कार बाजार में सीधे रेनॉल्ट ट्राइबर को टक्कर देगी. आइए जानते हैं डिटेल्स.

Nissan Gravite कि डिजाइन
कंपनी ने ग्रैवाइट के पूरे एक्सटीरियर को अभी रिवील नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Renault Triber के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। टीजर में दिखाई झलक के अनुसार इसमें सिग्नेचर LED DRLs, बड़ी फ्रंट ग्रिल, LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर डिजाइन कॉम्पैक्ट होने के साथ फैमिली-ओरिएंटेड नजर आता है।
















