• Home
  • Breaking News
  • मथुरा पहुंचे सीएम योगी का बड़ा बयान: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर कही ऐसी बात, मच गया सियासी हड़कंप।
Image

मथुरा पहुंचे सीएम योगी का बड़ा बयान: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर कही ऐसी बात, मच गया सियासी हड़कंप।

Surendra kumar

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा पहुंचे और ब्रज क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने मथुरा और ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए बड़ा बयान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज भूमि की रज-रज में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की स्मृतियां बसी हुई हैं और भगवान की कृपा रही तो जिस प्रकार अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बना है, उसी प्रकार मथुरा में भी श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर करीब दो बजे मथुरा पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर आगरा से सीधे वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर उतरा. इसके बाद उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक में भाग लिया. करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में ब्रज क्षेत्र के पर्यटन, धार्मिक स्थलों के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई.बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नवीन पर्यटन थाना का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संचालित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रज क्षेत्र में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रज भूमि का महत्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यहां की परंपराएं और उत्सव भारत की महान सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं. उन्होंने विशेष रूप से ब्रज की होली का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां का होली उत्सव सदैव जीवंत रहता है और दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता हैमुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही इस बार वह ब्रज में होली के दौरान मौजूद नहीं थे, लेकिन जहां भी थे वहीं से ब्रज की होली के रंग और उल्लास को देख रहे थे. उन्होंने बताया कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, नंदगांव और गोवर्धन सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं ने उत्साह और उमंग के साथ होली उत्सव में भाग लिया. रंग और उमंग की यह परंपरा भारत की महान सांस्कृतिक शक्ति को दर्शाती है.मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रज क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाई जाए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास हो सके.बैठक और कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए. दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री शाम को लखनऊ के लिए रवाना हो गए.

Releated Posts

लखनऊ सपा कार्यालय में ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती;

Nyer Azam आज को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी लखनऊ में मान्यवर श्री कांशीराम जी का जन्मदिवस दिन PDA…

BBD यूनिवर्सिटी में ‘प्रदेश महिला अधिवक्ता सम्मेलन’: संविधान के 75 वर्षों में नारी सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Nayer Azam आज बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश दास ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

3 अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग्स सील; बिना नक्शा पास कराए खड़ी हो रही थीं इमारतें,

गोविन्द प्रजापति लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ विकास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top