• Home
  • National News
  • भारत की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कैसे रिश्ते बने रहेंगे।

भारत की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कैसे रिश्ते बने रहेंगे।

बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की सरकार बनने जा रही है। चुनाव में तारिक रहमान की जीत के बाद अब भारत की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कैसे रिश्ते बने रहेंगे।

बांग्लादेश में 2024 में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद मुहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के केयरटेकर के तौर पर काम कर रहे थे। इस दौरान ढाका और इस्लामाबाद के बीच रिश्ते काफी बेहतर हुए। अब तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की नजर बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिश्तों पर रहेगी।मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का कार्यभार संभालते हुए पाकिस्तान को वीजा नियमों में ढील दी। मुहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान के लिए बांग्लादेश के समुद्र तक आने का रास्ता खोल दिया।

मुहम्मद यूनुस के ऐसे कदम पर जांच एजेंसियों का कहना है कि यह आतंकवादियों के लिए एक संभावित रास्ता हो सकता है।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 2001 से 2007 के बीच देश पर राज किया। उस दौरान भारत सरकार और BNP के बीच कभी गरम तो कभी ठंडे रिश्ते थे। भारत उस दौर में बांग्लादेश पर आरोप लगाता था कि बीएनपी आतंकवादियों को अपनी जमीन इस्तेमाल करने की इजाजत देती थी।

तारिक रहमान के सरकार में आने से इस बार चीजें बदल सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तारिक रहमान पाकिस्तान से पूरी तरह दूरी नहीं बनाएंगे, लेकिन तारिक रहमान का ध्यान भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनाने पर भी रहेगा।

एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच रिश्ते नॉर्मल रहेंगे, लेकिन इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) को देश को अपना खेल का मैदान बनाने की इजाजत देने की उम्मीद कम है।

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top