• Home
  • State News
  • बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग का छापा,
Image

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग का छापा,

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश में एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग ने बुधवार की सुबह सर्वे की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई बुधवार सुबह लखनऊ के साथ-साथ बलिया ज‍िले में भी की गई। आयकर विभाग के अधिकारी कई गाड़ियों के साथ विधायक के आवास पर पहुंचे, जहां बलिया पुलिस भी उनके साथ थी। अधिकारियों ने विधायक के आवास को चारों ओर से घेर लिया और आने-जाने पर रोक लगा दी। उमाशंकर सिंह बसपा से फ‍िलहाल प्रदेश के इकलौते विधायक हैं। वह इस समय कैसर रोग से पीड़ित हैं और खलखनऊ के आवास में वह चि‍कित्‍सकीय वजहों से आइसोलेशन में रह रहे हैं। जबक‍ि विधायक के भाई रमेश सिंह और उनके पिता और पूरा परिवार घर पर मौजूद है। जांच टीम ने पर‍िवार के पूरी तरह से बाहर आने जाने पर रोक लगा दी है। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के सहयोगी अठिलापुरा में भूपेंद्र सिंह  के घर पर भी जांच टीम पहुंची है। कार्रवाई की जद में बसपा विधायक का रसडा स्‍थि‍त स्‍काई होटल भी आया और यहां पर भी टीम जांच करने पहुंची है। इस कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम ने विधायक के आवास में फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगालने का कार्य शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रहा है। हालांकि, इस मामले में आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विधायक उमाशंकर सिंह के बलिया स्थित प्लांट के अंदर भी जांच टीम पहुंची है। लेकिन, प्लांट के बाहर गेट बंद कर दिया गया है, जिससे किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उमाशंकर सिंह, जो कि बसपा के एक प्रमुख नेता माने जाते हैं, के खिलाफ यह कार्रवाई उनके वित्तीय लेन-देन को लेकर उठते सवालों के बीच की गई है। इस छापे ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और यह देखने योग्य होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में देख रहे हैं, जबकि अन्य इसे कानून के दायरे में उचित कार्रवाई मानते हैं। आयकर विभाग की यह कार्रवाई राजनीतिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, और इसके परिणामों का सभी को इंतजार रहेगा। बाराती बनकर पहुंचे 50 से ज्यादा अधिकारी

जिले में आयकर विभाग के अधिकारियों ने रसड़ा विधायक के अलावा उनके सहयोगी बलिया के रसड़ा क्षेत्र के अठिलापूरा स्थित भूपेन्द्र सिंह के आवास पर भी छापेमारी की है, इसके अलावा नरहीं थाना स्थिति दौलतपुर गांव में भी एक सहयोगी के यहां जांच की जा रही है। भोर में बलिया के नरही क्षेत्र में से चार-पांच नोएडा तथा लखनऊ नंबर की गाड़ियां खड़ी थीं, आसपास के लोगों के पूछने पर वाराणसी बारात ले जाने की बात कह रहे थे। अधिकारियों ने गाड़ियों के पीछे दूल्हा दुल्हन के नाम का पोस्टर भी लगा था।50 से ज्यादा अधिकारी विधायक के बहादुरपुर स्थित मकान, खनवर स्थित नए मकान, प्लांट व रसड़ा स्थित स्काई होटल पर जांच कर रहे हैं।

Releated Posts

आजमगढ़ में रेप और मर्डर के आरोपी को उम्रकैद:2020 में की थी वारदात, 12 गवाहों ने दी गवाही

बलराम सिंह/आजमगढ़ कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने…

डीएम बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के आयाम स्थापित किए

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की नौ…

प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस: 9 यात्री घायल,

अरविन्द कुमार पटेल/जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस…

गोंठा दुर्गा मंदिर में भव्य श्रृंगार:नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top