
चीन ने सोमवार को दुनिया को अपनी तकनीकी ताकत दिखाई। एक कार्यक्रम में इंसानों जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने मार्शल आर्ट्स और डांस किया। करीब 25 रोबोट्स बच्चों के साथ तलवार भांजते, बैकलिफ्ट करते और डंडे घुमाते हुए डांस करते दिखाई दिए।
खास बात यह रही कि एक भी रोबोट गिरा नहीं। यह प्रदर्शन देख दुनिया हैरान रह गई। कई लोगों के मन में सवाल उठा कि अगर रोबोट अब नाच सकते हैं और कुंग फू कर सकते हैं, तो वे और क्या कर सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले बिल्कुल अलग था। पिछले साल रोबोट्स सिर्फ रुमाल घुमाते और साधारण हरकतें करते नजर आए थे। लेकिन एक साल में सबकुछ बदल चुका है। चीन दुनिया को खासकर अमेरिका को दिखाना चाहता है कि वह तकनीक में बहुत आगे निकल चुका है।
इनमें हॉर्स स्टांस, फ्लिप, नंचाकू रूटीन और ड्रंकन फिस्ट जैसी तकनीकें शामिल थीं. यह परफॉरमेंस चार मिनट से ज्यादा चली और पूरे समय रोबोट्स ने संतुलन और तालमेल बनाए रखा.
यह कार्यक्रम सिर्फ मार्शल आर्ट्स तक सीमित नहीं था. MagicLab के MagicBot Z1 रोबोट ने 360 डिग्री का कठिन घुमाव, जिसे ‘Thomas 360′ कहा जाता है, सफलतापूर्वक पूरा किया. वहीं, Noetix Robotics के रोबोट्स ने एक कॉमेडी स्केच में हिस्सा लिया.
इस गाला में एक साथ इतने ह्यूमनॉइड रोबोट्स का प्रदर्शन यह दिखाता है कि चीन ने मोशन कंट्रोल, बैलेंस एल्गोरिद्म और इंसान-रोबोट इंटरैक्शन के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह उपलब्धि रोबोटिक्स तकनीक में व्यापक सुधार का संकेत है.


















