• Home
  • Breaking News
  • प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं परिवहन मंत्री ने नई बस सेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
Image

प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं परिवहन मंत्री ने नई बस सेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री आशीष पटेल एवं परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने आज 1। मॉल एवेन्यू रोड लखनऊ से नई रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा जनपद चित्रकूट को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ेगी।
इस अवसर पर श्री आशीष पटेल ने कहा कि चित्रकूट के लोगों को इस बस सेवा के प्रारंभ होने से बहुत लाभ होगा। क्षेत्र के लोगों की सुगम आवागमन आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश सरकार से इसकी मांग की गई थी। उन्होंने इस बस सेवा के लिए परिवहन मंत्री जी को अपना धन्यवाद व्यक्त किया। यह बस लखनऊ से रायबरेली, ऊंचाहार, सिराथू एवं महाकवि तुलसीदास जी की जन्मस्थली राजापुर से होते हुए हनुमानगंज तक जाएगी। यह बस सेवा मध्य प्रदेश की सीमा के करीब लगभग 3 किलोमीटर पहले तक संचालित की जा रही है। अब चित्रकूट के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग प्रदेश की राजधानी लखनऊ बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकेंगे।
परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज लखनऊ से नई बस सेवा का प्रारंभ की जा रही है। यह बस प्रतिदिन लखनऊ से चलकर विभिन्न जगहों पर रूकते हुए हनुमानगंज तक जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग 1540 नई रूटो का चिन्हांकन किया गया है। जल्द ही सभी रूटों पर बसों को चलाने की तैयारी विभाग कर रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी गांवो को आवश्यक परिवहन सेवा से जल्द ही जोड़ दिया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधन लखनऊ अमर सहाय ने बताया कि लखनऊ से यह बस आलमबाग से सुबह 08ः30 बजे रवाना होगी और हनुमानगंज दोपहर 02ः15 पर पहुंचेगी। यहबस रायबरेली 10ः30 बजे, उंचाहार 11ः30 बजे, सिराथू 12ः15 बजे और राजापुर 13ः15 बजे पहंुचेगी। इसी प्रकार हनुमानगंज से 15ः30 बजे चलकर आलमबाग रात्रि 21ः15 पर पहुंचेगी। लौटते समय यह बस राजापुर 16ः30 बजे, सिराथू 17ः30 बजे, उचांहार 18ः15 बजे और रायबरेली 19ः15 बजे पहुंचेगी। उन्होेंने बताया कि लखनऊ से हनुमानगंज तक लगभग 234 किमी की दूरी यह बस तय करेगी।
कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top