• Home
  • State News
  • प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी ट्रामा सेंटर रेफर
Image

प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी ट्रामा सेंटर रेफर

सुरेन्द्र कुमार 

हलिया, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मवई कला स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज के समीप सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, ट्रामा सेंटर रेफर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहजी उरुवा गांव निवासी उदय सिंह 26 अपनी पत्नी कृति सिंह 19 को बाइक से लेकर थाना क्षेत्र के कोटारनाथ दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे।रास्ते में मवई कला स्थित पंचशील डिग्री कॉलेज के पास हलिया लालगंज मार्ग पर पीछे से अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिरकर पति पत्नी घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया जहां तैनात चिकित्सक डॉक्टर विवेक खरे ने दोनों का प्राथमिक उपचार करते हुए कृति सिंह को गंभीर चोट देखकर बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लेकर रवाना हो गए। इस संबंध में डॉक्टर विवेक खरे ने बताया कि बाइक एक्सीडेंट में उदय सिंह तथा कृति सिंह को घायल अवस्था में लाया गया था जिसका उपचार किया गया है महिला का गम्भीर चोट देखते हुए ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया है।

Releated Posts

लखनऊ सपा कार्यालय में ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती;

Nyer Azam आज को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी लखनऊ में मान्यवर श्री कांशीराम जी का जन्मदिवस दिन PDA…

BBD यूनिवर्सिटी में ‘प्रदेश महिला अधिवक्ता सम्मेलन’: संविधान के 75 वर्षों में नारी सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Nayer Azam आज बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश दास ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…

3 अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग्स सील; बिना नक्शा पास कराए खड़ी हो रही थीं इमारतें,

गोविन्द प्रजापति लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ विकास…

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ‘सीक्रेट मिशन’: मरीज बनकर 1 घंटे तक लाइन में लगे रहे, लखनऊ की CHC में जब खुली पोल

अरविन्द कुमार पटेल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top