• Home
  • Civil Society
  • परिचित निकला कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का मास्टरमाइंड, तीन साथियों सहित गिरफ्तार
Image

परिचित निकला कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का मास्टरमाइंड, तीन साथियों सहित गिरफ्तार

LV-News
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में बीती 23 फरवरी को फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक कलेक्शन एजेंट का परिचित है। जिसने लूट की स्क्रिप्ट लिखी थी।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि मऊ खास निवासी शिवम तोमर मोदीनगर की चैतन्य इंडिया कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। 23 फरवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने मुजक्कीपुर चौराहे के पास तमंचा दिखाकर शिवम से 60 हजार की रकम लूट ली थी।
 इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार पूठरी निवासी यश और मुजक्कीपुर निवासी उसके साथी आशीष उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। बदमाशों के बताने पर पुलिस ने कायस्थ गांवड़ी पुलिया के पास दबिश देकर मुजक्कीरपुर निवासी कपिल और अभिनव को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे और लूट की रकम में से 46 हजार बरामद हुई है।
 पूछताछ में कपिल ने बताया कि कलेक्शन एजेंट शिवम उसके गांव में कलेक्शन के लिए आता था। दो दिन पहले कपिल ने लूट की योजना बनाकर यश, आशीष और अभिनव को इसमें शामिल किया। घटना वाले दिन अभिनव ने कपिल की रेकी की। वहीं, यश और आशीष ने तमंचे की नोंक पर लूट को अंजाम दिया था। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बीती 21 फरवरी को उन्होंने घाट गांव में एक महिला से कुंडल भी लूटे थे। एसपी सिटी ने बताया कि चारों बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है।

Releated Posts

लखनऊ: पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सपा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूजलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच राजधानी लखनऊ के…

बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ…

घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूज बस्ती। सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा…

आजमगढ़: जिला कारागार का सचिव नितिका राजन ने किया औचक निरीक्षण, बाल बैरक की व्यवस्थाएं परखीं

नवीन प्रजापति/आजमगढ़ 24 मार्चमाननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top