• Home
  • Civil Society
  • निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ
Image

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

लखनऊ।जश्न-ए-आज़ादी एवं इंसानियत हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में सर्वोदय नगर, इंदिरा नगर में एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस जनसेवात्मक पहल में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, शुगर, हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच की। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुव्यवस्थित व्यवस्था को लेकर उपस्थित नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि जश्न-ए-आज़ादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, स्वास्थ्य और इंसानियत की भावना पहुँचाने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों और चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया।इस अवसर पर कुदरत उल्ला खान,मुर्तुजा अली,जुबैर अहमद आदि मौजूद थे।

Releated Posts

लखनऊ: पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सपा का हल्लाबोल, हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूजलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच राजधानी लखनऊ के…

बच्चे के विकास में माता पिता की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण :लक्ष्मी सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ। टी०डी०गर्ल्स इण्टर कालेज में सत्र 2025-26 का परीक्षाफल वितरण किया गया। जिसका शुभारम्भ…

घरेलू गैस का संकट गहरायाः महिलाओं ने सिर पर खाली सिलेण्डर रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ वार्ता – न्यूज बस्ती। सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा…

आजमगढ़: जिला कारागार का सचिव नितिका राजन ने किया औचक निरीक्षण, बाल बैरक की व्यवस्थाएं परखीं

नवीन प्रजापति/आजमगढ़ 24 मार्चमाननीय किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद व माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार सचिव,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top