• Home
  • State News
  • नारी शक्ति को नमन: कॉलेज में एनएसएस कैंप शुरू, गांव-गांव गूंजा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा।
Image

नारी शक्ति को नमन: कॉलेज में एनएसएस कैंप शुरू, गांव-गांव गूंजा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा।

Govind kumar

वीर बहादुर सिंह पी.जी. कॉलेज हरनहीं महुरांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तीन इकाइयों का सात दिवसीय विशेष साप्ताहिक शिविर शुरू हुआ। इसका उद्घाटन श्रीमती उदा सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरनहीं महुरांव खजनी के प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रामकृपाल राय, राष्ट्रीय कवि एवं प्राचार्य सर्वोदय किसान पी.जी. कॉलेज कौड़ीराम गोरखपुर, ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।शिविर में उपस्थित स्वयंसेवक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. रामकृपाल राय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर सीखने का अवसर प्रदान करता है। यह समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने का गुण विकसित करता है, जिससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने की योग्यता प्राप्त हो सके। उन्होंने प्रेरक कविता पाठ भी किया और बताया कि दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की है, और उनके सशक्त होने से ही विकास की गति तेज होगी।इस अवसर पर डॉ. अजय राय और डॉ. अमिताभ पांडे ने भी संबोधित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था के प्राचार्य डॉ. के.पी. चौरसिया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर में स्वयंसेवक विद्यार्थियों को शिष्टाचार, विनम्रता के साथ ही सामाजिक दायित्व और मनोरंजन का पाठ पढ़ाया जाता है। इसका उद्देश्य उनमें समाज में भेदभाव रहित समरसता की भावनाएं विकसित करना है।शिविर के दौरान स्वयंसेवक विद्यार्थियों द्वारा संगीत, नृत्य, लघु एकांकी नाटक जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महाविद्यालय की छात्राओं अंकन, ज्योति, शालिनी, नीतिका और आँचल ने मनमोहक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। पल्लवी और मुस्कान के “ओ..री चिरैया” गीत पर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया, जबकि छात्रा शालिनी ने “मेरे ढोलना” गीत की धुन पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।इसी कड़ी में, स्वयंसेवक विद्यार्थियों ने एक जागरूकता रैली भी निकाली। यह रैली हरनहीं, महुरांव, एकमा और कैथवलिया शुक्ल गाँव से गुजरी, जहाँ महिला सशक्तिकरण और जन जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पुष्पा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. अरुण कुमार नायक ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी स्वर्णिमा सिंह, अनुजा सिंह तथा प्राध्यापक डॉ. इंद्रजीत सिंह, राजन, रोली सिंह, अरुण कुमार सिंह, अभिमन्यु, एकता सिंह, बबीता मौर्य, सौम्या मौर्य, ऋतिका त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह और तीनों इकाइयों के स्वयंसेवक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Releated Posts

लखनऊ सपा कार्यालय में ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती;

Nyer Azam आज को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी लखनऊ में मान्यवर श्री कांशीराम जी का जन्मदिवस दिन PDA…

BBD यूनिवर्सिटी में ‘प्रदेश महिला अधिवक्ता सम्मेलन’: संविधान के 75 वर्षों में नारी सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Nayer Azam आज बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश दास ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…

3 अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग्स सील; बिना नक्शा पास कराए खड़ी हो रही थीं इमारतें,

गोविन्द प्रजापति लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ विकास…

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ‘सीक्रेट मिशन’: मरीज बनकर 1 घंटे तक लाइन में लगे रहे, लखनऊ की CHC में जब खुली पोल

अरविन्द कुमार पटेल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top