• Home
  • Breaking News
  • नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मृति पार्क का उद्घाटन
Image

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मृति पार्क का उद्घाटन

बस्ती। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, ने सभासदों के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मृति पार्क का उद्घाटन किया। कहा कि कुंआनो तट के निकट स्थित इस पार्क में ओपेन जिम आदि की अत्याधुनिक मशीने लगायी गयी है। इससे जहां लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा वहीं लोग पार्क में शान्ति का आनन्द ले सकेेंगे।

नगर पालिकाध्यक्ष नेहा वर्मा ने उद्घाटन के बाद बताया कि पार्क में लोगों को टहलने के लिये टैªक बनाया गया है। अति शीघ्र बच्चों के लिये झूला लगवाया जायेगा। पार्क में सभी आवश्यक सुविधायें नागरिकों को उपलब्ध करायी जायेगी ।

भाजपा नेता अंकुर वर्मा, ने कहा कि पटेल स्मृति पार्क का चरणबद्ध ढंग से विकास किया गया है। वार्ड नम्बर 13 महरीखांवा में स्थित यह पार्क निश्चित रूप से लोगो के आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से सभासद विद्यावती देवी , निर्मला यादव ,प्रफुल्ल श्रीवास्तव , मोहम्मद इदरीश, कृष्ण कुमार पाण्डेय उर्फ सोनू, रामसनेही यादव , राजन ठाकुर , पंकज चौधरी , रमेश गुप्ता , सुभाष श्रीवास्तव , जीवन चौधरी लारा , कृष्णा चौधरी , मोहम्मद आमिर , महेंद्र सोनकर , मोहम्मद अयूब , जेई निर्माण सिविल अर्पित निगम , विवेक श्रीवास्तव , विक्रम चौहान , गणेश श्रीवास्तव , रमेश श्रीवास्तव , दीपक गौड़ , पार्थ श्रीवास्तव , सूरज गुप्ता , अभिलाष श्रीवास्तव के साथ ही विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Releated Posts

कौशाम्बी की जनता के जीवन स्तर में सुधार लाना मेरा उद्देश्य।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Nayer Azam /कौशाम्बी। लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद कौशाम्बी स्थित…

पूर्वांचल विश्वविद्यालय दी अंतिम चेतावनी:एक लाख छात्रों के परिणाम लंबित, 25 मार्च तक अंक अपलोड करने का निर्देश

अरविन्द कुमार पटेल/वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने गाजीपुर और जौनपुर के संबद्ध महाविद्यालयों की लापरवाही पर कड़ा…

पुलिस बल तैनात:मछलीशहर के ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज़

अरविन्द कुमार पटेल/मछलीशहर में ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा की गई। सुरक्षा के मद्देनज़र…

UP: हाईकोर्ट ने कहा- पांच माह से अधिक उम्र के गर्भस्थ शिशु को भी कानून की नजर में एक व्यक्ति माना जाएगा

राम नरायन पांण्डेय /हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि पांच माह से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top