
धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन फिल्म रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं. फैंस उनकी एक्ट्रिंग के कारण उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. सारा अर्जुन इंडियन सिनेमा के सबसे होनहार यंग टैलेंट में से एक बनकर उभरीं. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में उनके दिल को छू लेने वाले रोल ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी. उनकी एक्टिंग से उन्हें पूरे देश में तारीफ मिलीं. वहीं अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सारा की परफॉर्मेंस की तारीफ की है और इस नई स्टार का हौसला बढ़ाया है.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स आफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। फिल्म में सारा अर्जुन के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में सारा ईशा फांउडेशन में शिवरात्रि मनाने पहुंची थीं। जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। अब इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
मंडी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी कड़ी प्रतिक्रिया के लिए जानी जाती हैं। हर मामले पर खुल कर बोलने वाली एक्ट्रेस ने अब सारा अर्जुन पर अपना प्यार बरसाया है।
कंगना ने सारा की तारीफ करते हुए लिखा ‘जमीन से जुड़ी हुई और एक अलग सी लड़की, आगे अपने जीवन में और अच्छा करो। तुम्हारे भविष्य के लिए मैं शुभकामनाएं देती हूं बच्चे।’ बता दें कि हाल ही में सारा अर्जुन ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए गए शिवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. वहां उन्होंने स्पिरिचुअल माहौल और कल्चरल फेस्टिवल का मजा लिया. उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाईयां दीं. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने उस कार्यक्रम में बहुत अच्छा समय बिताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा, ‘मैं सच में बता नहीं सकती कि मैं यहां आकर कितनी शुक्रगुजार और ब्लेस्ड महसूस कर रही हूं. हमने अब तक कई शानदार परफॉर्मेंस देखी हैं. मैं डांसिंग शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती.’
















