• Home
  • Breaking News
  • दोहरीघाट के गोठा हनुमानगढ़ी में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर की स्थापना:कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने की पूजा-अर्चना
Image

दोहरीघाट के गोठा हनुमानगढ़ी में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर की स्थापना:कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने की पूजा-अर्चना

महेन्द्र यादव

मऊ जिला के दोहरीघाट स्थित गोठा हनुमानगढ़ी परिसर में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के स्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में सगड़ी विधायक डॉ. एच. एन. सिंह और पूर्व विधायक उमेशचंद पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत को संजोने और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। गोठा बाईपास से दोहरीघाट तक जर्जर सड़क के निर्माण के लिए धन स्वीकृत किया गया है। साथ ही दोहरीघाट में स्नान घाटों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।मंत्री ने नवनिर्मित दुर्गा मंदिर की सराहना करते हुए कहा कि एक ही परिसर में हनुमान जी, शिवलिंग और मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापना इस स्थान को विशेष बनाती है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए गांव को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। मंदिर समिति की ओर से मंत्री को धर्मशाला निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा गया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हरवेश गुप्त सहित समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार राय, राजू राय, नर्वदेश्वर राय और आनंद राय सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद राय ने किया।

Releated Posts

कानपुर में ‘नारी शक्ति’ का रौद्र रूप! गुस्से में फावड़ा लेकर पीछे दौड़ीं

कानपुर में छेड़छाड़ करने पर महिलाओं और लड़कियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। उसे पहले थप्पड़…

पुस्तकों और संस्कृति के बीच संबंध | Relationship between Books and Culture

संजय कुमार सिंह Lucknow : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शुक्रवार को रवीन्द्रालय, चारबाग, लखनऊ…

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मेरठ में 30 करोड़ और बागपत में 26 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन को गति देने की दिशा में शुक्रवार…

योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, तीन शहरों में बृहद रोजगार मेला

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top