• Home
  • State News
  • देशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति व पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Image

देशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति व पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

LV-NEWS

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को एक्स पर अपने संदेश में कहा, “रंगों का त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।”उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने होली को अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सभ्यता की जीवंत भावना को दर्शाता है। उन्होंने सभी से एक समावेशी, शांतिपूर्ण और विकसित भारत की दिशा में काम करने का आह्वान किया।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली को सकारात्मक सोच और नई शुरुआत का प्रतीक बताया। उन्होंने अपील की कि इस उत्सव की उमंग उन लोगों तक भी पहुंचाएं जो जरूरतमंद हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने होली की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। हर तरफ बिखरे खुशियों के रंग हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाते हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।केंद्रीय सड़क एवम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नकारात्मकता के दहन का संदेश देते हुए कहा कि यह पर्व द्वेष को मिटाकर जीवन में सुख-शांति लाए।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने होली को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमारे बहु-सांस्कृतिक समाज की विविधता में एकता और भाईचारे की उस परंपरा का उत्सव है, जो सदियों से हमारी पहचान रही है।केंद्रीय पर्यटन एवंं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इसे ‘इंद्रधनुषीय संस्कृति’ का सद्भावनापूर्ण उत्सव बताते हुए देशवासियों के लिए खुशियों की कामना की।

Releated Posts

लखनऊ सपा कार्यालय में ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती;

Nyer Azam आज को जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी लखनऊ में मान्यवर श्री कांशीराम जी का जन्मदिवस दिन PDA…

BBD यूनिवर्सिटी में ‘प्रदेश महिला अधिवक्ता सम्मेलन’: संविधान के 75 वर्षों में नारी सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Nayer Azam आज बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश दास ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…

3 अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग्स सील; बिना नक्शा पास कराए खड़ी हो रही थीं इमारतें,

गोविन्द प्रजापति लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ विकास…

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ‘सीक्रेट मिशन’: मरीज बनकर 1 घंटे तक लाइन में लगे रहे, लखनऊ की CHC में जब खुली पोल

अरविन्द कुमार पटेल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top