• Home
  • National News
  • तिलकनगर में भक्तों ने किया श्याम छवि का भव्य स्वागत
Image

तिलकनगर में भक्तों ने किया श्याम छवि का भव्य स्वागत

लखनऊ वार्ता न्यूज

लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में 20 फरवरी शुक्रवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय 44वां श्री श्याम निशानोत्सव की शुरूआत होगी। इसी क्रम में गुरुवार को बाबा श्याम की छवि दिल्ली से लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंची। जहां शीश के दानी की छवि के स्वागत व दर्शन के लिए सैकड़ों श्याम भक्त मौजूद थे। मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि चारबाग स्टेशन से श्याम की छवि को ऐशबाग स्थित श्याम ज्योत मंडल के कार्यालय लाया गया।

ऐशबाग से श्याम प्रेमी श्रवण अग्रवाल अपने सिर पर बाबा श्याम का शीश रखकर हारे के सहारे की जय हो, कलयुग के अवतारी की जय हो जयकारे के बीच, ढोल नगाड़ों की धुनों पर नाचते गाते, रंग गुलाल उड़ाते और पुष्प वर्षा करते हुए सैकड़ों महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों ने मंडल कार्यालय ऐशबाग तिलकनगर लाया गया। जहां बाबा श्याम की छवि को एक दिन का विश्राम कराया जाएगा। 20 फरवरी को मल्ल राजवंश के राजदरबार में बाबा की छवि भक्तों के दर्शन के लिए रखी जाएगी। प्रतिवर्ष सचिन गोयल बाबा की छवि दिल्ली से लखनऊ लाते है। यह छवि बहुत ही सिद्ध होती है। जो भक्त इसके आगे शीश झुकाता है उसकी मुराद पूरी हो जाती है। इस छवि की धार्मिक विशेषता यह है कि इसे प्रत्येक एकादशी को खाटू स्थित पवित्र श्याम कुण्ड में स्नान कराया जाता है और एक रात के लिए खाटू श्याम के मंदिर में बाबा श्याम के संग रखा जाता है। इससे छवि में बाबा की शक्ति का संचार होता है। ऐसी सिद्ध छवि के दर्शन करने से भक्तों को वही सुख का अहसास मिलता है जो उन्हें खाटू धाम में जाकर मिलता है।

Releated Posts

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद

Nayer Azam/लखनऊ/पटना। राजनीति में संस्कार और सम्मान की मिसाल सम्राट चौधरी का लालू यादव से आशीर्वाद लेना बिहार…

राजनीति का ऐतिहासिक चक्र: नीतीश ने उतारा 26 साल पुराना कर्ज, सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

Nayer Azam/पटना, बिहार।बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने…

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

Nayer Azam/राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति…

बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम

LV-News लखनऊ, आज बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 135वी जयंती का शुभ कार्यक्रम विवेकानंद पुरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top